1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: घर में एरोवाना मछली रखना होता है फायदेमंद

Vastu Tips: घर में एरोवाना मछली रखना होता है फायदेमंद

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 28, 2020 06:17 am IST,  Updated : Jan 28, 2020 10:08 am IST

सुनहरी मछली के साथ-साथ एरोवाना मछली को भी वास्तु शास्त्र में बहुत अच्छा माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में एरोवाना मछली को रखना शुभ माना जाता है।

vastu Tips- India TV Hindi
वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे एरोवाना मछली के बारे में। क्या एरोवाना मछली को घर में रखने से फायदा होता है? सुनहरी मछली के साथ-साथ एरोवाना मछली को भी वास्तु शास्त्र में बहुत अच्छा माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में एरोवाना मछली को रखना शुभ माना जाता है। ये मछली अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, धन और शक्ति का प्रतीक है।

यह बुरी शक्तियों को दूर करती है. अगर आप अपने घर में जिंदा मछली नहीं पाल सकते या नहीं पालना चाहते तो इसका भी एक तरीका है। आप मुंह में सिक्का लिए हुए सुनहरी एरोवाना मछली की मूर्ति घर में रख सकते हैं। इस मूर्ति को आप अपने घर की उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में ही रख सकते हैं। कुछ प्राणिशास्त्रियों के अनुसार एरोवाना मछली तलहटी में बैठ कर भूकम्प के आने की पूर्व सूचना देती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल