1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु शास्त्र: जानिए घर में ताजे सुगंधित फूल रखना क्यों माना जाता है अच्छा

वास्तु शास्त्र: जानिए घर में ताजे सुगंधित फूल रखना क्यों माना जाता है अच्छा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 03, 2020 06:25 am IST,  Updated : Jun 03, 2020 11:40 am IST

आजकल आपने सुना होगा कि कोरोना के लक्षणों मे से एक लक्षण है- सूंघने की क्षमता का कम हो जाना। देह मे जाते ही विषाणु आपकी सूंघने की क्षमता पर हमला करता है।

वास्तु शास्त्र में कल आचार्य इंदु प्रकाश ने बात आपको बताया था घर में कांच की कटोरी में पानी भरकर गुलाब की पंखुड़ियां रखने के बारे में। इसी क्रम में आज बात करेंगे फूलों की सुगंध की उपयोगिता के बारे मे। आज कल आपने सुना होगा कि कोरोना के लक्षणों मे से एक लक्षण है- सूंघने की क्षमता का कम हो जाना। देह मे जाते ही विषाणु आपकी सूंघने की क्षमता पर हमला करता है। 

सुगंध देवताओं का मामला है यानि सुगंध पॉजिटिव हेल्थ की तरफ इंडीकेट करती है और दुर्गंध पिशाचों यानि विषाणुओं को निमंत्रण देती है, हमारे पूजा प्रकरणों मे सुगंध का बहुत महत्व इसीलिए रहा है। 

वास्तु टिप्स: रूम फ्रेशनर की जगह इस तरह रखें गुलाब की पंखुड़ियां, घर आएगी पॉजिटिव एनर्जी 

कहते हैं कि फ़्रांस मे जब प्लेग फैला तो जो लोग लैंग लैंग नाम की सुगंध की फैक्ट्री मे काम करते थे उनमे से किसी को प्लेग नहीं हुआ। अगली बार जब प्लेग फैला तो लोग अपने कपड़ों मे लैंग लैंग की शीशी ले कर चलने लगे। हमे भी अपनी परंपरा का पालन करते हुए घर को निरंतर सुगंधित रखना चाहिए ताकि कोरोना कमजोर पड़ जाए साथ ही रोज कोरोना का ऑटोमैटिक टेस्ट भी होता रहेगा आपके सूंघने की क्षमता आपको आपके स्वस्थ होने की खबर देती रहेगी ।  

वास्तु टिप्स: तिजोरी वाले कमरे में कराएं इस कलर का पेंट, घर पर बनी रहेगी सुख-समृद्धि 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल