1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: नमक और लौंग करते हैं घर में बरकत बनाए रखने में मदद

Vastu Tips: नमक और लौंग करते हैं घर में बरकत बनाए रखने में मदद

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 07, 2019 06:31 am IST,  Updated : Nov 07, 2019 09:57 am IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसे नमक और लौंग घर में बरकत बनाए रखने में मदद करते हैं।

Vastu Tips- India TV Hindi
वास्तु टिप्स

आचार्य इंदु प्रकाश आज बताएंगे कैसे घर में पैसों की प्राप्ति और बरकत बनाए रखें। एक कांच के पात्र में या कटोरी में थोड़ा-सा मोटा नमक लें और उस कटोरी में नमक के साथ चार-पांच लौंग भी रखें। इसे आप घर के किसी भी एक कोने में रख सकते हैं। इस उपाय को करने से धन की आवक शुरू होगी और घर की चीज़ों में बरकत भी बनी रहेगी।

कांच की कटोरी में नमक रखने से जहां एक तरफ घर में धन की कमी दूर होगी तो दूसरी तरफ पूरा घर एक अलग ही सुगंध से महक उठेगा और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। इसके अलावा यदि बाथरूम संबंधी कोई वास्तु दोष है तो कटोरी में क्रिस्टल नमक लेकर बाथरूम में ही किसी ऐसी जगह पर रख दें जहां पर किसी के हाथ उस पर न पड़े और कुछ-कुछ दिनों में कटोरी में से नमक को बदल दें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल