1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: घर में पानी की सही व्यवस्था दिलाती है कर्ज से मुक्ति

Vastu Tips: घर में पानी की सही व्यवस्था दिलाती है कर्ज से मुक्ति

 Written By: IANS
 Published : Mar 13, 2020 06:23 am IST,  Updated : Mar 13, 2020 09:19 am IST

घर या दुकान में पानी की व्यवस्था उत्तर दिशा में करनी चाहिए। इस दिशा में पानी की व्यवस्था करने से कर्ज से जल्दी छुटकारा पाने में आसानी होती है।

vastu Tips- India TV Hindi
वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र में कल हमने बात की थी कर्ज से बचने के कई उपायों के बारे में और आज भी हम उसी कड़ी में आगे बात करेंगे। घर या दुकान में पानी की सही व्यवस्था और सीढ़ियों की दिशा भी कर्ज से मुक्ति पाने में मददगार होती है। घर या दुकान में पानी की व्यवस्था उत्तर दिशा में करनी चाहिए। इस दिशा में पानी की व्यवस्था करने से कर्ज से जल्दी छुटकारा पाने में आसानी होती है। पानी के अलावा घर या दुकान में सीढ़ियों की सही दिशा भी कर्ज से मुक्ति दिलाने में लाभदायक होती है।

यदि आपके घर या दुकान की सीढ़ियां पश्चिम दिशा की ओर बनी हुई हैं या पश्चिम दिशा की तरफ से नीचे की ओर आती हैं तो पूरे परिवार को कर्ज का सामना करना पड़ सकता है इसलिए घर की सीढ़ियां पश्चिम दिशा की ओर नहीं होनी चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल