1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: नए साल को बेहतर बनाने के लिए घर से हटा दें टूटा-फूटा समान सहित ये चीजें, होगा मां लक्ष्मी का आगमन

Vastu Tips: नए साल को बेहतर बनाने के लिए घर से हटा दें टूटा-फूटा समान सहित ये चीजें, होगा मां लक्ष्मी का आगमन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 30, 2019 06:26 am IST,  Updated : Dec 30, 2019 08:42 am IST

नया साल आने वाला है तो घर में नई चीजें भी आएंगी| लेकिन घर में रखी कई ऐसी पुरानी या टूटी-फूटी चीजें होती हैं जिनकी ओर हमारा ध्यान नहीं जाता|

vastu tips, new year 2020- India TV Hindi
vastu tips

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानें घर में आने वाली नई चीजों के बारे में। नया साल आने वाला है तो घर में नई चीजें भी आएंगी| लेकिन घर में रखी कई ऐसी पुरानी या टूटी-फूटी चीजें होती हैं जिनकी ओर हमारा ध्यान नहीं जाता|

आज वास्तु शास्त्र में हम आपकों ऐसी चीजों के बारें मे बता रहें है, जिन्हें नए साल पर घर से बाहर कर दें| ताकि देवी लक्ष्मी का आपके घर निवास हो| वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखा टूटा हुआ कांच या दरार वाला शीशा, टूटा हुआ पलंग, बेकार बर्तन, बंद पड़ी घड़ी, भगवान की दूषित मूर्ति, टूटा हुआ फर्नीचर, खराब तस्वीरें और इलेक्ट्रोनिक्स के सामान, टूटा हुआ दरवाजा और बंद पड़ा पेन, ये सारी चीजें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ परिवार के लोगों के मानसिक तनाव का भी कारण बनते हैं| जिससे परिवार के सदस्यों की उन्नति में बाधा आती है| यहां तक कि पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन पर भी नकरात्मक असर डालते हैं| इन सब चीजों को नए साल पर घर के बाहर करने से देवी लक्ष्मी आपके घर पधारेंगी और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल