1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: घर में भगवान श्री कृष्ण की बांसुरी लगाना होता है शुभ, परेशानिया जल्द होती हैं दूर

Vastu Tips: घर में भगवान श्री कृष्ण की बांसुरी लगाना होता है शुभ, परेशानिया जल्द होती हैं दूर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 27, 2019 06:24 am IST,  Updated : Dec 27, 2019 09:33 am IST

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे बांसुरी के बारे में। बांसुरी भगवान श्री कृष्ण की प्रिय है। इसका हमारे जीवन में बहुत लाभ होता है।

Vastu Tips- India TV Hindi
वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे बांसुरी के बारे में। बांसुरी भगवान श्री कृष्ण की प्रिय है । इसलिए वे हमेशा बांसुरी को अपने साथ ही रखते थे, लेकिन इसका हमारे जीवन में क्या लाभ है, ये जानना जरूरी है। 

बांसुरी को घर में लगाने से कई तरह के वास्तुदोषों से छुटकारा मिलता है। घर में मंदिर के बाहर या मन्दिर की दीवार पर बांसुरी का जोड़ा लटकाने से घर में पैसों की आवक बढ़ती है। साथ ही घर में सबके बीच अच्छा तालमेल बना रहता है। अगर आपके दाम्पत्य संबंधों में किसी प्रकार की परेशानी चल रही है, तो आपको अपने बेडरूम में बेड के सामने वाली दिवार पर बांसुरी का जोड़ा जरूर लटकाना चाहिए। इससे आपकी परेशानी जल्द ही दूर होगी और आपके दाम्पत्य संबंधों में प्यार बना रहेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल