1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: घर या ऑफिस के मुख्य द्वार पर हाथी के जोड़े की रखें प्रतिमा, बस ऐसी होनी चाहिए आकृति

Vastu Tips: घर या ऑफिस के मुख्य द्वार पर हाथी के जोड़े की रखें प्रतिमा, बस ऐसी होनी चाहिए आकृति

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 18, 2021 06:38 am IST,  Updated : Aug 19, 2021 12:09 pm IST

देवी लक्ष्मी के वाहन में से एक सफेद हाथी भी है, यानी कि हाथी की मूर्ति को घर में रखना बहुत अच्छा होता है। यह सुख-समृद्धि का प्रतीक है। साथ ही शक्ति, बुद्धि और ज्ञान का भी प्रतीक है।

Vastu Tips today ghar ke mukhya dwar par hathi ki pratima Keep statue of pair of elephants at the ma- India TV Hindi
Vastu Tips: घर या ऑफिस के मुख्य द्वार पर हाथी के जोड़े की रखें प्रतिमा, बस ऐसी होनी चाहिए आकृति Image Source : PIXABAY.COM

वास्तु शास्त्र में आज जानिए घर में हाथी के जोड़े रखने के बारे में। हाथी को घर में रखना बहुत शुभ होता है। कई पूर्वी संस्कृतियों में तो हाथी को पूजा भी जाता है। इंद्र देव की सवारी हाथी है। देवी लक्ष्मी के वाहन में से एक सफेद हाथी भी है, यानी कि हाथी की मूर्ति को घर में रखना बहुत अच्छा होता है। यह सुख-समृद्धि का प्रतीक है। साथ ही शक्ति, बुद्धि और ज्ञान का भी प्रतीक है। 

घर या ऑफिस के मुख्य द्वार पर सूंड ऊपर उठाए हुए हाथी के जोड़े की प्रतिमा लगानी चाहिए। इससे परिवार में सुख-सौभाग्य बना रहता है और रिश्तों में मजबूती आती है। परिवार के सब सदस्यों के बीच सामंजस्य की स्थिति बनी रहती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा घर में हाथी के जोड़े लगाने के बारे में। उम्मीद है आप इस वास्तु टिप्स को अपनाकर अपने घर का वास्तु जरुर ठीक करेंगे। 

अन्य संबंधित खबरों के लिए करें क्लिक

 
 
 
 
 
Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल