1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. फरवरी का दूसरा सप्ताह, जानिए कैसा है आपका भविष्य

फरवरी का दूसरा सप्ताह, जानिए कैसा है आपका भविष्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 09, 2016 07:18 pm IST,  Updated : Feb 09, 2016 07:23 pm IST

इन ग्रहों के बदलने से लोगों की आर्थिक स्थिति के साथ पारिवारिक स्थिति पर भी असर पड़ेगा। ग्रहों का बदलना कुछ लोगों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ हो सकता है। साथ ही यह महिना प्यार का महीना माना जाता है। जानिए कैसा रहेगा इस सप्ताह आपका लव लाइफ।

मिथुन
मिथुन

मिथुन
इस सप्ताह शुक्र और बुध दोनों ग्रह राशि बदलकर मकर अर्थात् अपनी राशि से आठवें भाव में प्रवेश कर रहे हैं। जो आपके लिए लंबे समय तक आर्थिक विषयों में लाभदायी रहेगा। परंतु इस सप्ताह की शुरूआत में विघ्न, मुसीबत, अप्रत्याशित विपत्ति और दुर्घटना की संभावना रहेगी।

वाहन चलाने में और उत्पादन के क्षेत्र में काम करने वाले जातकों को मशीनरी के साथ करते समय सावधानी रखें। सरकारी कामों में भी विघ्न या विलंब की संभावना है। स्वास्थ्य की हानि का संकेत भी मिल रहा है। सप्ताह के मध्य भाग में अवरोध, काम में देरी, निर्णय लेने में दुविधा रहेगी अथवा आप अपनी उदासीनता के कारण गलत निर्णय ले सकते हैं, जो नुकसान का कारण बनेगा।

इस समय किसी भी कार्य या भाग्य में अचानक परिवर्तन होगा। इस वर्ष के दौरान आपको पिता का सुख कम मिलेगा अथवा किसी भी कारण से पिता से दूर रहने पड़ेगा। पिती की ओर से वारिसदारी संबंधी लाभ मिलने में भी न्यूनता रहेगी। सप्ताह का अंतिम भाग कुछ अंशों में शुभ रहेगा। इस समय में आप बिजनेस या नौकरी संबंधी काम पूर्ण कर सकेंगे। नये निवेश के लिए भी शुभ समय है।

कर्क
इस सप्ताह शुक्र और बुध राशि बदलकर मकर राशि अर्थात् अपनी राशि से सप्तम भाव में प्रवेश कर रहे हैं। जो आपके वैवाहिक जीवन या भागीदारी के लिए विशेष शुभ फल प्रदान नहीं कर सकेगा। सप्ताह की शुरूआत के दो दिन आपको आर्थिक और वित्तीय काम पूर्ण करने के लिए अनुकूल रहेंगे।

लंबे समय से अटके सरकारी या कानूनी कार्यों का अभी हल निकलने की संभावना भी गणेशजी देख रहे हैं। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता लाने का प्रयास करेंगे अथवा भेंट-उपहारों का लेन-देन करें, ऐसी भी संभावना है। हालांकि, इस समय गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है। सप्ताह के मध्य से अंत तक आप शारीरिक तकलीफों और काम में अकारण अथवा अप्रत्याशित विलंब का सामना करने की तैयारी रखें।

जोखिम भरे कार्यों में संलग्न जातकों और वाहन चलाते समय अचानक चोट न लगे, इसका ध्यान रखना पड़ेगा। मानसिक दुविधा के कारण आपकी निर्णय शक्ति पर सीधा असर पड़ेगा, आपके भाग्योदय में भी अवरोध खड़े होंगे। सप्ताह का अंतिम दिन कुछ अंशों में सफलता प्रदान करने वाला रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशि के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल