1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. साप्ताहिक राशिफल: इस राशि के जातक हो सकते है भाग्यशाली, लेकिन ये जातक रहे संभलकर

साप्ताहिक राशिफल: इस राशि के जातक हो सकते है भाग्यशाली, लेकिन ये जातक रहे संभलकर

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 18, 2017 10:50 am IST,  Updated : Sep 18, 2017 11:14 am IST

8 से 24 सितंबर में सूर्य कई राशि परिवर्तन करेंगा और 22 सितंबर को वह तुला राशि में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही चंद्रमा भी इन 7 दिनों तक तुला राशि में रहेगा। जिसका असर हर राशि के जातकों की लाइफ में पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन.

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

कुंभ राशि
इस सप्ताह आपका रूझान आध्यात्म की तरफ अधिक रहेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। आखिरकार आपका भाग्य आपका साथ देगा और फीजूल के खर्चे काफी हद तक नियंत्रण में होंगे। आपको माहौल बदलता हुआ सा नजर आएगा जिससे आपकी आमदनी बढेग़ी लेकिन आपको सावधानी से आगे बढ़ते रहना होगा।

 विरोधी पक्ष इस सप्ताह आप पर भारी हावी हो सकता हैं। इस राशि के जो लोग वकील है उन्हें किसी अच्छे क्लाइंट से अच्छा खासा मुनाफा मिल सकता है। शाम को बच्चों के साथ सैर के लिये जायेंगे तो मानसिक तनाव काफी कम होगा ।

मीन राशि
इस सप्ताह आपके दिन कुछ खट्टा-मीठा रहने वाले है। आपके जीवन के हर क्षेत्र में नए बदलाव होंगे जिससे आपका पूरा रूटीन बदल जायेगा। जिस परियोजनाओं पर लंबे समय से कार्य कर रहे थे। वो किसी कारणवश रूक सकती है, लेकिन अपनों की मदद से काम पूरा हो जायेगा। परेशानियों के बारे में सोचते रहने की आदत आपको कमजोर कर सकती है।

सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की ज़रूरत है। आप परिवारवालों के साथ रुखा व्यवहार न करें और न ही किसी से झूठ बोलें। यह पारिवारिक शान्ति को बिगाड़ सकता है। अंध आश्रम में चावल दान करें परेशानियां अपने आप दूर हो जायेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल