1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते 2 ग्रह कर रहे है एक साथ राशिपरिवर्तन, इन 8 राशियों के लिए होगा खास

साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते 2 ग्रह कर रहे है एक साथ राशिपरिवर्तन, इन 8 राशियों के लिए होगा खास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 29, 2017 11:49 am IST,  Updated : Oct 29, 2017 12:31 pm IST

इस सप्ताह 2 सप्ताह राशिपरिवर्तन कर रहे है। नंवबर के पहले दिन ही बुध राशि वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। इसके साथ ही शुक्र भी राशिपरिवर्तन कर रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह...

horoscope
horoscope

मिथुन राशि
तुला राशि में बृहस्पति के प्रभाव के कारण मिथुन राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। जिससे वित्तीय लाभ होगा और मान सम्मान बढेगा। अपने कुशल व्यक्तित्व से आप सबको प्रभावित करने में सफल रहेंगे। साथ ही बच्चों द्वारा कोई खुशखबरी मिल सकती है और धार्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढने के आसार हैं। जिसके कारण परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला में बुद्ध के प्रभाव के कारण नीजि जिंदगी में परेशानियां बढ सकती हैं जिनके कारण मानसिक तनाव के साथ साथ आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। व्यापार में हानि होने की संभावनाएं है, जिसके कारण योजनाए विफल भी हो सकती हैं।

तुला राशि में सूर्य के प्रभाव से खर्च बढ सकते हैं खासकर यात्रा संबन्धी खर्चो का ध्यान रखें। किसी पुराने मित्र या संबन्धी से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और नीजि जीवन सामान्य रहेगा। प्रेममय जीवन ठीकठाक रहेगा आपसी गलतफहमियों से बचने की कोशिश करें। कन्या में शुक्र के प्रभाव से नौकरी में पदोन्नति और वेतन बढोतरी के योग हैं, आप नया घर भी खरीद सकते हैं।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों को इस सप्ताह थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है, क्योंकि तुला राशि में बृहस्पति के प्रभाव से कुछ अपरिहार्य कारणों से आपकी प्रतिष्ठा दांव पर लग सकती है और व्यावसाय में अप्रत्याशित धन हानि के योग भी बन सकते हैं। साथ ही तुला में बुद्ध के प्रभाव से आपको पैतृक संपति से लाभ होने की संभावनाएं है। इसके बावजूद आपके अंदर उर्जा की कमी रहेगी और खर्च बढेंगे। इसके अलावा आपको अपना व्यावसाय बढाने की चिंता रहेगी। वैसे व्यावसायिक दृष्टी से वक्त अच्छा रहेगा।

छोटे भाई बहनों के संपर्क में रहेंगे, उनके भविष्य की चिंता करेंगे। मां की सेहत की चिंता सता सकती है। सेहत ठीक ठाक रहेगी। प्रेम संबन्धो पर ध्यान देने की आवश्कता पड़ेगी। नीजि जिंदगी अच्छी बीतेगी। छोटी मोटी यात्रा भी कि जा सकती है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल