1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते 2 ग्रह कर रहे है एक साथ राशिपरिवर्तन, इन 8 राशियों के लिए होगा खास

साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते 2 ग्रह कर रहे है एक साथ राशिपरिवर्तन, इन 8 राशियों के लिए होगा खास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 29, 2017 11:49 am IST,  Updated : Oct 29, 2017 12:31 pm IST

इस सप्ताह 2 सप्ताह राशिपरिवर्तन कर रहे है। नंवबर के पहले दिन ही बुध राशि वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। इसके साथ ही शुक्र भी राशिपरिवर्तन कर रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह...

horoscope
horoscope

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह व्यावसायिक तौर पर अच्छा रहेगा और वित्तीय लाभ बढने के संकेत है। साथ ही कार्यभार भी बढ सकता है। जीवनसाथी के साथ वक्त गुजारें क्योंकि उनका भरपूर सहयोग आपको मिलेगा। विवाहित जोड़ो के बीच सामंजस्य बनेगा, और जो अविवाहित जातक अपने जीवन में प्रेम का फूल खिलाना चाहते हैं उन्हें भी इसका अवसर मिल सकता है। किसी खास से मुलाकात के प्रबल आसार आपके लिये बन रहे हैं।

इस सप्ताह आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। नाम व प्रसिद्धि भी इस हफ्ते आप पा सकते हैं। तुला में बुद्ध के प्रभाव से आप शुभ कार्य पूरे करने में सफल होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में भी अपने हुनर से लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। जीवन साथी के साथ अच्छा वक्त गुजारेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

तुला राशि में बृहस्पति के प्रभाव के कारण नीजि जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सगे संबधियो के कारण घर में विवाद हो सकता है। इस वक्त में यात्रा करने से बचें यह हानिकारक हो सकती हैं। व्यावसाय में भी बाधाएं आ सकती हैं। इसलिए थोड़ा सचेत रहें।

मकर राशि
इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा, मगर शराब, सिगरेट आदि बुरी आदतों से परेशानियां भी आ सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें और कार्य पर ध्यान केन्द्रित करें। तुला राशि में सूर्य के प्रभाव के कारण आपको व्यावसायिक क्षेत्र में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। प्रतियोगिता के लिए तैयार रहे और अपने आत्मविश्वास को मजबूत करे। आलस्य को दूर भगा कर चुनौतियों को स्वीकार करें आप उन्हें पूरा करने का सामर्थ्य रखते हैं।

कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, मगर जल्दबाजी गड़बड़ हो सकती है इसलिय काम के मामले में हड़बड़ी न मचायें। तुला राशि में बृहस्पति के प्रभाव से आप दिमागी रुप से प्रभावित रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर कोई आपकी प्रतिष्ठा को नुक्सान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है।

संपत्ति संबंधी मामलों में वित्तीय हानि हो सकती है, इसलिए सावधान रहने की आवश्यकता है। हालांकि आपको इस हफ्ते अधिकतर कार्यों में सफलता मिलने की संभावनाएं प्रबल हैं और व्यक्तिगत जीवन से भी आप संतुष्ट रह सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल