1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang 3 April 2022: जानिए रविवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj Ka Panchang 3 April 2022: जानिए रविवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 02, 2022 07:51 pm IST,  Updated : Apr 02, 2022 08:14 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं रविवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, पंचांग और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

Aaj Ka Panchang 3 April 2022- India TV Hindi
Aaj Ka Panchang 3 April 2022 Image Source : INDIA TV

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और रविवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। आज चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन है। जानकारी के लिये आपको बता दूं कि: ये नवरात्र 10 अप्रैल को नवमी तिथि के हवन के साथ पूर्ण होंगे। चैत्र नवरात्र का हर दिन मां दुर्गा के विभिन्न नौ रूपों में से किसी न किसी एक रूप से संबंध रखता है। आज चैत्र नवरात्र के दूसरा दिन का संबंध मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी से है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं रविवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, पंचांग और सूर्योदय:सूर्यास्त का समय।

पैसों की तंगी को दूर करने के लिए गुरुवार को पीपल के पत्ते के साथ करें ये उपाय, होगा चमत्कार

शुभ मुहूर्त

वैधृति योग: आज सुबह 7 बजकर 53 मिनट तक 

अश्विनी नक्षत्र: आज दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक 

राहुकाल

  • दिल्ली: शाम 05:06 से शाम 06:40 तक 
  • मुंबई: शाम 05:20 से शाम 06:53 तक
  • चंडीगढ़: शाम 05:08 से शाम 06:42 तक
  • लखनऊ: शाम 04:51 से शाम 06:24 तक
  • भोपाल: शाम 05:03 से शाम 06:36 तक
  • कोलकाता: शाम 04:19 से शाम 05:52 तक
  • अहमदाबाद: शाम 05:22 से शाम 06:55 तक
  • चेन्नई: शाम 04:48 से शाम 06:20 तक 

पैसों की तंगी को दूर करने के लिए गुरुवार को पीपल के पत्ते के साथ करें ये उपाय, होगा चमत्कार

सूर्योदय-सूर्यास्त

सूर्योदय: सुबह 6 बजकर 09 मिनट पर
सूर्यास्त: शाम 6 बजकर 39 मिनट पर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल