1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chanakya Niti: अगर आप भी ऐसा करते हैं तो हो जाएं सावधान, वरना लोग उठा सकते हैं फायदा

Chanakya Niti: अगर आप भी ऐसा करते हैं तो हो जाएं सावधान, वरना लोग उठा सकते हैं फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 31, 2022 06:30 am IST,  Updated : Mar 31, 2022 06:30 am IST

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में इन बातों पर खास ध्यान दिया है कि किन बातों को हमें किसी से नहीं बताना चाहिए।

Chanakya Niti- India TV Hindi
Chanakya Niti Image Source : INDIA TV

आचार्य विष्णुगुप्त यानी तक्षशिला विश्वविद्यालय के आचार्य रहे आचार्य चाणक्य की बाते आज के वक्त में भी उनकी प्रासंगिक होती हैं, जितनी उनकी अपने दौर में थी। हालांकि, उनकी बातें कठोर होती हैं मगर बेहतर जीवन जीने के लिए यदि हम उनका पालन करते हैं तो इससे हमें सफलता मिलेगी। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में इन बातों पर खास ध्यान दिया है कि किन बातों को हमें किसी से नहीं बताना चाहिए। आइए जानते हैं।

'घर के झगड़े, किया हुआ परोपकार, बेइज्जती और पत्नी के साथ होने वाली व्यक्तिगत बातें किसी अनजान से कभी मत बताना।' - आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य की बातों पर गौर करें तो उन्होंने चार चीजों को किसी से न बताने पर जोर दिया है। ऐसा करने से आपको सामाजिक तौर पर परेशानियां आ सकती हैं।

  • आचार्य चाणक्य ने अपने घर के झगड़े के बारे में किसी को नहीं बताने के लिए कहा है। ऐसा करने से आप अपने घर की कमजोरी को किसी के सामने जाहिर करते हैं। जिससे मुसीबत खड़ी हो सकती है।

Chanakya Niti: बड़े संकट से उबरने के लिए गांठ बांध ले ये तीन बातें, कभी नहीं डगमगाएगा हौसला

  • आचार्य चाणक्य के मुताबिक, अपने द्वारा किया हुआ परोपकार किसी को नहीं बताने के लिए कहा। आचार्य द्वारा बताई गई यह दूसरी चीज है, जो किसी से नहीं बतानी चाहिए। अगर आपने किसी के साथ अपने किए हुए परोपकार को साझा कर दिया तो फिर वो परोपकार नहीं रह जाता है। 
  • तीसरी बात के लिए आचार्य चाणक्य ने बताया है कि यदि किसी ने आपकी बेइज्जती की है तो इस बात को आप किसी को नहीं बताएं। ऐसा करने से सामने वाला आपका मजाक उड़ा सकता है।

Chankya Niti: दुनिया में इन 4 चीजों से बढ़कर कुछ भी नहीं, सबसे ऊपर है इनका स्थान

  • चैथी बात के बारे में आचार्य चाणक्य ने कहा है कि पत्नी के साथ की जाने वाली व्यक्तिगत बातें किसी से बतानी नहीं चाहिए। ये चीजें व्यक्तिगत होती और इन्हें रिश्तों के निजताओं में ही सीमित रखना चाहिए।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल