1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chanakya Niti: मुश्किल समय में व्यक्ति न छोड़े इस एक चीज का साथ, वरना बाद में पड़ेगा पछताना

Chanakya Niti: मुश्किल समय में व्यक्ति न छोड़े इस एक चीज का साथ, वरना बाद में पड़ेगा पछताना

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 10, 2022 06:19 am IST,  Updated : Jan 10, 2022 06:19 am IST

आचार्य चाणक्य ने बताया हैं कि अगर आप जिंदगी में हमेशा सफल होना चाहते हैं तो इस चीज को हमेशा साथ लेकर चलना चाहिए।

Do not give up on your goal even in tough times and turn adversity into opportunity- India TV Hindi
Do not give up on your goal even in tough times and turn adversity into opportunity Image Source : INDIA TV

Highlights

  • आचार्य चाणक्य ने हमारे जीवन संबंधी कई नीतियां बताई
  • आचार्य चाणक्य ने बताया कि मुश्किल समय में किस चीज का साथ नहीं छोड़ना चाहिए

आचार्य चाणक्य की नीतियां भले ही कई लोगों को सही न लगे लेकिन उनके द्वारा बताई गई कई बातें जीवन में किसी न किसी तरीके से सच्चाई जरूरी दिखाती हैं। भागदौड़ भरी जिदंगी में उनके कई विचार हम जरूर अनदेखा कर दें लेकिन अगर उन्हें ध्यान रखें जाए तो जरूर आपको हर कसौटी में खरे उतारेंगे। 

आचार्य चाणक्य मौर्य साम्राज्य के संस्थापक के साथ-साथ चतुर कूटनीतिज्ञ, प्रकांड अर्थशास्त्री के रूप में भी जानें जाते है। आचार्य चाणक्य ने हमारे जीवन संबंधी कई नीतियां बताई है। इन्हीं में से आचार्य चाणक्य ने बताया हैं कि अगर आप जिंदगी में हमेशा सफल होना चाहते हैं तो इस चीज को हमेशा साथ लेकर चलना चाहिए। 

'कठिन समय में भी अपने लक्ष्य को मत छोड़िए और विपत्ति को अवसर में बदलिए।' आचार्य चाणक्य

Chanakya Niti: ऐसे लोगों पर नहीं होता किसी बात का असर, जीवनभर रहते हैं दुखी

आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में बताया कि अगर आपके जीवन में कभी भी किसी भी तरह की मुश्किल आए तो उसके बदले अपने लक्ष्य को कभी नहीं थोड़ना चाहिए। कई बार लोगों के साथ होता हैं कि वह घर आई मुश्किलों  में इस तरह से फंस जाते हैं कि अपने लक्ष्य को ही भूल जाते हैं। जबकि आचार्य चाणक्य का कहना है कि व्यक्ति को मुश्किल वक्त में लक्ष्य को जरूर याद रखना चाहिए। इससे आपको समस्याओं से निपटने का साहस मिलेगा। 

Chanakya Niti: घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क

जब आप मुश्किल समय का सामना साहस और बुद्धि के साथ करेंगे तो इससे आप सिर्फ विपत्ति से ही बाहर नहीं निकल आएंगे बल्कि खुद भी अपनी क्षमता को परख पाएंगे, जिससे आपको अपने लक्ष्य को पाने की राह काफी आसान लगेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल