1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chanakya Niti: ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी करती हैं धन की वर्षा, नहीं होती है कभी पैसों की तंगी

Chanakya Niti: ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी करती हैं धन की वर्षा, नहीं होती है कभी पैसों की तंगी

 Written By: Himanshu Tiwari
 Published : May 21, 2022 07:38 am IST,  Updated : May 21, 2022 07:38 am IST

Chanakya Niti: धैर्य रखने वाले, संयमी और मेहनती लोगों के पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

Chanakya Niti- India TV Hindi
Chanakya Niti Image Source : INDIA TV

Chanakya Niti: आचार्य विष्णुगुप्त यानी आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में सफल जीवन के कई मंत्र दिए हैं। उन सफल मंत्रों को चाणक्य नीति कहा जाता है। राजनीति शास्त्र के प्रकांड पंडित आचार्य चाणक्य की बातें आज के वक्त में भी उतनी ही प्रासंगिक लगती है, जितनी उनके अपने दौर में थी। आज की चाणक्य नीति में जानेंगे कि किस तरह के लोगों पर मां लक्ष्मी हमेशा धन की वर्षा करती हैं।

आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा उसी पर होती है, जो अपने जीवन में खूब मेहनत करता है। ऐसे व्यक्ति जीवन में संयम से काम लेते हैं और उन्हें धन की कोई कमी नहीं होती है। इन व्यक्तियों के धैर्य और मेहनती गुण के चलते लोग भी इनपर प्रसन्न रहते हैं। 

आचार्य चाणक्य बताते हैं कि परिश्रम से एकत्रित किया हुआ धन, अनेक लाभ पहुंचाता है। जो लोग परिश्रम से धन का संग्रह करते हैं वह धन की अहमियत जानते हैं इसलिए ऐसे लोग जरूरत के लिहाज से ही धन को खर्च करते हैं और संकट की घड़ी में इसे बचा कर रखते हैं। ऐले लोगों का समाज में यश होता और ये लोग हमेशा जीवन में सफल होते हैं. 

अपने नीति शास्त्र में आचार्य चाणक्य ने बताया है कि पैसे खर्च करने की प्रवृत्ति हर किसी में पाई जाती है। मगर अपनी जिंदगी में सफल व्यक्ति वही है जो सोच-समझ कर पैसे खर्च करे ताकि आगे आने वाली बड़ी कठिनाइयों से वह आर्थिक तौर पर लड़ सके।  

इसलिए धैर्य रखने वाले, संयमी और मेहनती लोगों के पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल