1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chankya Niti: धोखा और झूठ के साथ ये चीज बना देती है मनुष्य को राजा से रंक

Chankya Niti: धोखा और झूठ के साथ ये चीज बना देती है मनुष्य को राजा से रंक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 07, 2022 06:16 am IST,  Updated : Apr 08, 2022 09:02 pm IST

आचार्य चाणक्य की मानें तो गलत कार्यों के जरिए यदि सफलता प्राप्त भी हो जाए तो वह अधिक समय तक कायम नहीं रहती है।

Chanakya Niti- India TV Hindi
Chanakya Niti Image Source : INDIA TV

राजनीति शास्त्र के ज्ञाता और महान शिक्षक चाणक्य के नीति शास्त्र के मुताबिक मनुष्यों को जीवन में सफलता पानी है तो उसे अपने श्रेष्ठ गुणों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आचार्य चाणक्य की मानें तो गलत कार्यों के जरिए यदि सफलता प्राप्त भी हो जाए तो वह अधिक समय तक कायम नहीं रहती है। क्योंकि ऐसी सफलता धोखा, झूठ और भ्रम के आधार पर हासिल की गई है, जिसे एक न एक दिन विफल होना ही है। ऐसे लोगों को राजा से रंक बनने में वक्त नहीं लगता।

Chankya Niti: दुनिया में इन 4 चीजों से बढ़कर कुछ भी नहीं, सबसे ऊपर है इनका स्थान

आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भले ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे।

Chanakya Niti: बड़े संकट से उबरने के लिए गांठ बांध ले ये तीन बातें, कभी नहीं डगमगाएगा हौसला

आचार्य चाणक्य के अनुसार सफलता पाने में अत्यंत परिश्रम करना पड़ता है मगर इसके बावजूद भी सफलता नहीं मिलती है। जीवन में सफलता पाने के लिए सज्ज व्यक्ति यदि आपने परिश्रम के प्रति केंद्रित रहे तो उसे सफलता अवश्य मिलती है।

Chanakya Niti: अगर यहां पैसा खर्च करने में की कंजूसी तो बाद में हो सकता है पछतावा

सफलता पाने के लिए अनुशासन होना बेहद जरूरी है। अपनी दिनचर्या के साथ-साथ अपने कार्यों में भी अनुशासित व्यक्ति हमेशा सफल होता है। ऐसे लोग दिन की शुरुआत से ही अपने लक्ष्य के प्रति उन्मुक्त हो कर कार्य करते हैं। आचार्य चाणक्य के मुताबिक, ऐसे लोगों पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल