1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुस्से पर नहीं रहता कंट्रोल? फाल्गुन मास के ये उपाय आपको बना देंगे कूल और स्ट्रॉंग

गुस्से पर नहीं रहता कंट्रोल? फाल्गुन मास के ये उपाय आपको बना देंगे कूल और स्ट्रॉंग

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 16, 2022 06:19 pm IST,  Updated : Feb 16, 2022 06:23 pm IST

कुंडली में चंद्र लग्न कमजोर है या चंद्रमा से ग्रहों की स्थिति ठीक नहीं है तो उसे उसके जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। इससे मानसिक अशांति, जीवन में दुखों, मानसिक रूप से कमजोर होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

How to make strong moon- India TV Hindi
How to make strong moon Image Source : FREEPIK.COM

हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह का बहुत अधिक महत्व है। पंचांग के मुताबिक फाल्गुन साल का आखिरी महीना है और इसके समाप्त होते ही नए साल की शुरूआत हो जाती है। इस माह को रंगों का महीना भी कहा जाता है। फाल्गुन माह में होली, महाशिवरात्रि जैसे व्रत-त्योहार पड़ने के साथ-साथ इस माह का ज्योतिषी में बहुत महत्व है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, फाल्गुन माह में चंद्रमा का जन्म हुआ था। इस कारण इस माह में चंद्रमा की आराधना करने का विशेष महत्व है। इस जातक कमजोर चंद्रमा को मजबूत बना सकते हैं। 

Falgun Month 2022: 17 फरवरी से शुरू हो रहा फाल्गुन माह, देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

अगर किसी जातक की कुंडली में चंद्र लग्न कमजोर है या चंद्रमा से ग्रहों की स्थिति ठीक नहीं है तो उसे उसके जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। इससे मानसिक अशांति, जीवन में दुखों, मानसिक रूप से कमजोर होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इसके साथ ही जातक को अधिक गुस्सा आने लगता है। फाल्गुन माह में कुछ उपाय करके कुंडली में चंद्रमा की दशा को मजबूत कर सकते हैं। 

चंद्रमा की स्थिति कैसे बनाती है कमजोर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर जन्मपत्रिका में चंद्रमा 6वें, 8वें या 12वें भाव में हो। इसके अलावा अगर चंद्रमा नीच स्थिति में हो, चंद्रमा राहु-केतु अक्ष पर स्थिति हो तो उसे कमजोर माना जाता है। इसके अलावा जिन लोगों को जन्म कृष्ण पक्ष की अष्टमी से शुक्ल पक्ष की सप्तमी के बीच जन्म हुआ है तो उनकी कुंडली में भी चंद्रमा कमजोर दशा में होता है। 

Holi 2022: कब है होली? जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चंद्रमा को मजबूत करने के लिए अपनाएं ये उपाय

  1. फाल्गुन माह में सफेद चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। इसलिए इस माह में सफेद फूल, दही, सफेद शंख, चीनी, चावल, सफेद चंदन, सफेद वस्त्र आदि दान दे सकते हैं। 
  2. फाल्गुन माह के हर सोमवार के दिन भगवान शिव का व्रत रखें। 
  3. पूर्णिमा के दिन चंद्र देवता के दर्शन करें और उसकी रोशनी में बैठकर चंद्र देवता के मंत्र का जाप करें।
  4. फाल्गुन महीने के पूरे माह में शिवलिंग को जल चढ़ाना शुभ होगा।
  5. हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह का बहुत अधिक महत्व है। पंचांग के मुताबिक फाल्गुन साल का आखिरी महीना है और इसके समाप्त होते ही नए साल की शुरूआत हो जाती है। इस माह को रंगों का महीना भी कहा जाता है। फाल्गुन माह में होली, महाशिवरात्रि जैसे व्रत-त्योहार पड़ने के साथ-साथ इस माह का ज्योतिषी में बहुत महत्व है।

डिस्क्लेमर- ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता। इसलिए इस रत्न को धारण करने से पहले ज्योतिष या रत्नों की विशेषता जानने वाले एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल