1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 1 जुलाई को बन रहा है मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का बहुत ही शुभ संयोग, हो जाएंगे मालामाल

1 जुलाई को बन रहा है मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का बहुत ही शुभ संयोग, हो जाएंगे मालामाल

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Jun 30, 2022 04:54 pm IST,  Updated : Jun 30, 2022 06:03 pm IST

हर व्यक्ति की चाह होती है कि उसके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बना रहे। 1 जुलाई को लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने का बहुत ही शुभ संयोग बना रहा है। इस दिन आप लक्ष्मी जी को खुश करके रातों-रात मालामाल बन सकते हैं।

लक्ष्मी जी की पूजा का...- India TV Hindi
लक्ष्मी जी की पूजा का अत्यंत शुभ योग

Highlights

  • लक्ष्मी जी की पूजा का अत्यंत शुभ योग
  • इस मुहूर्त में मां लक्ष्मी पूजा होगी फलदायी
  • मां लक्ष्मी रातों-रात कर देंगी मालामाल

लक्ष्मी जी की कृपा हर कोई पाना चाहता है। लक्ष्मी जी का आशीर्वाद पाकर निर्धन भी धनवान बना जाता है। लक्ष्मी जी को सुख-समृद्धि और वैभव की देवी माना गया है। जानिए 1 जुलाई 2022 को कौन सा शुभ संयोग बन रहा है कि आप इस दिन लक्ष्मी जी को खुश करके रातों-रात मालामाल बन सकते हैं। 

पंचांग के अनुसार 1 जुलाई 2022 शुक्रवार को पुष्य नक्षत्र रहने वाला है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा का बहुत ही शुभ योग है। इस दिन पुष्य नक्षत्र को सबसे विशेष माना गया है। कहा जाता है कि पुष्य नक्षत्र में किए गए कार्य शुभ फल प्रदान करते हैं। इस दिन आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि पड़ रही है। ज्योतिषियों का कहना है कि इस नक्षत्र में लक्ष्मी जी की पूजा का विशेष फलदायी साबित होती है। साथ ही, शुक्रवार का दिन भी मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन पूरा दिन कभी भी मां लक्ष्मी की पूजा-उपासना की जा सकती है।

मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न 

1 जुलाई 2022 शुक्रवार को वैभव लक्ष्मी का व्रत रखें।उस दिन सुबह और शाम दोनों समय मां लक्ष्मी जी की पूजा करें। साथ ही घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं। आप महिलाओं को सुहाग की चीजें उपहार में दे सकते हैं। उस दिन सफेद वस्त्र का भी दान करें। 

इन मंत्रों का करें जाप 

  • ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभ्यो नम:
  • ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ
  • ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्ये नम:

डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

Chanakya Niti: दूसरों के सामने बार-बार ना करें इस बात का जिक्र, वरना आप पर ही पड़ सकता है भारी

Vastu: गणेश पूजन में न करें ये वर्जित काम, इन कामों को करने की भी होती है मनाही

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 27 जून से 3 जुलाई: जमीन खरीदने का है बिल्कुल सही समय, बस रखें इस बात का ध्यान

Chanakya Niti: ऐसे लोगों से हमेशा रहना चाहिए सावधान, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

अच्छा समय आने से पहले मिलते हैं ये 10 शुभ संकेत, आपको मिले तो समझिए खुलने वाली है किस्मत

Vastu: रूम फ्रेशनर की जगह घर में रखें ये एक चीज, रहेगा सुकुनभरा दिन

Ardra Nakshatra 2022: आद्रा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं सूर्य, बारिश समेत मिलेंगे आपको ये लाभ

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल