1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Ardra Nakshatra 2022: आद्रा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं सूर्य, बारिश समेत मिलेंगे आपको ये लाभ

Ardra Nakshatra 2022: आद्रा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं सूर्य, बारिश समेत मिलेंगे आपको ये लाभ

 Written By: Himanshu Tiwari
 Published : Jun 23, 2022 07:08 pm IST,  Updated : Jun 23, 2022 07:10 pm IST

Ardra Nakshatra 2022: सूर्य के आद्रा नक्षत्र में प्रवेश से वर्षा के योग बनते हैं, और क्या फायदा इससे मिलता है आइए जानते हैं।

Ardra Nakshatra 2022- India TV Hindi
Ardra Nakshatra 2022 Image Source : INDIA TV

Ardra Nakshatra 2022: भारतीय धर्म में सूर्य देव की पूजा की जाती है, जिससे हमें सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। जून में सूर्य के आद्रा नक्षत्र में प्रवेश के साथ ही बारिश सहित कई लाभ हमें मिलने लगेंगे। सूर्य देव 22 जून बुधवार की दोपहर 11:41 पर आद्रा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य देव इस नक्षत्र में अगले माह यानी 6 जुलाई 2022 बुधवार तक रहेंगे। आद्रा नक्षत्र में सूर्य देव का प्रवेश भारत में अच्छी के संकेत मिल रहे हैं, इससे गर्मी का ताप कम होकर शीतलता का अहसास होगा। ग्रह नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से इस बार भरपूर बारिश के योग बन रहे हैं। क्योंकि आद्रा नक्षत्र में सूर्य की जून से जुलाई तक उपस्थित होना देशभर में वर्षा यानी मानसून होने की संभावना को दर्शा रहा है।

आद्रा नक्षत्र सत्ताईस नक्षत्रों में एक नक्षत्र है। इस नक्षत्र में सूर्य के आगमन पर पूरे देश का किसान अपने कृषि के औजारों का पूजन करते हैं। आद्रा शब्द से पता चलता है कि यह 'वर्षा ऋतु' का नक्षत्र हैं। 

Ardra Nakshatra 2022
Image Source : PIXABAYArdra Nakshatra 2022

Ardra Nakshatra 2022
Image Source : PIXABAYArdra Nakshatra 2022

आर्द्रा नक्षत्र में भगवान को खीर, पूरी और आम अर्पित किया जाता हैं। भगवान से अच्छी बारिश की कामना की जाती है, ताकि खेत खलिहान अन्न से भरा रहें। सूर्य के आद्रा नक्षत्र में आने से सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। मेष ,कन्या व मकर के लिए सूर्य का आद्रा नक्षत्र में आना शुभ रहेगा। वृषभ, कन्या व कर्क राशि वालों को धन हानि के प्रति सचेत रहना होगा जबकि वृश्चिक राशि वालों के लिए समय थोड़ा कष्टकारी रहेगा। अन्य सभी राशि वालों को मिले जुले परिणाम मिलेंगे।

ये भी पढ़ें-

Chaturmas 2022: जानिए कब से शुरू होंगे चातुर्मास, क्यों इस दिन वर्जित होते हैं शुभ कार्य

Om: ॐ का जाप करने के हैं कई चमत्कारिक फ़ायदे, बस इन बातों का रखें ध्यान

Mangal Gochar: 27 जून को मंगल करेंगे मेष राशि में गोचर, इन राशियों के जीवन में मचेगी हलचल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल