1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Mangal Gochar: 27 जून को मंगल करेंगे मेष राशि में गोचर, इन राशियों के जीवन में मचेगी हलचल

Mangal Gochar: 27 जून को मंगल करेंगे मेष राशि में गोचर, इन राशियों के जीवन में मचेगी हलचल

 Published : Jun 22, 2022 11:24 am IST,  Updated : Jun 22, 2022 11:33 am IST

ज्योतिष में मंगल का विशेष स्थान है। मंगल के इस राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों को लाभ होगा तो कुछ राशि वालों को नुकसान होने की संभावना है। जानिए मंगल के मेष राशि में आने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल।

Mangal Gochar 2022- India TV Hindi
Mangal Gochar 2022 Image Source : INDIA TV

Highlights

  • मेष राशि वाले नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं।
  • मिथुन राशि वालों को अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है।
  • कन्या राशि वालों के कारोबार में सुधार हो सकता है।

ज्योतिष में मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहते है। मंगल ग्रह ऊर्जा, भाई, भूमि, साहस, शक्ति, पराक्रम, शौर्य का कारक है। मंगल को मेष राशि का स्वामी मन जाता  है। मकर राशि उनके लिए उच्च है, जबकि कर्क नीच राशि है। 27 जून को मंगल राशि परिवर्तन करके मेष राशि में गोचर करने जा रहा है । ज्योतिष में मंगल का विशेष स्थान है। मंगल के इस राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों को लाभ होगा तो कुछ राशि वालों को नुकसान होने की संभावना  है। जानिए मंगल के मेष राशि में आने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल।

मेष राशि

आप नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। आपको मित्र का सहयोग मिलने की संभावना है। आपको अपने माता-पिता से धन की प्राप्ति होगी। आपको परिश्रम करने की जरूरत है। यात्रा के योग बन सकते है । आपको शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहना चाहिए।

वृषभ राशि

आपके अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। आपको पिता का साथ मिल सकता है। विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता हैं। आपको नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। अपने कारोबार से धन की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन राशि

आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। आपको अपनी माता का साथ मिलने की संभावना है। अपने परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। आपको खानपान में रुचि बढ़ेगी। कारोबार पर ध्यान दें, कठिनायों  सामना करना पड़ सकता हैं। अपने मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि

Mangal Gochar 2022
Image Source : INDIA TVMangal Gochar 2022

आपको शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। अपने व्यावसायिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। आपको अपने खर्चों में वृद्धि होगी। किसी नए मित्र के मिलने की संभावना है।

सिंह राशि

अपनी नौकरी में अफसरों से अच्छा व्यवहार बनाकर रखें। आपको तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अपने कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आपको मान-सम्मान की भी प्राप्ति होगी। अपना स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। अपने खर्चों में वृद्धि होगी।

कन्या राशि

आपके कारोबार की स्थितियों में सुधार हो सकता है। आपको कारोबार में भागदौड़ रहेगी, परंतु लाभ मिलने की पूरी संभावना है। शैक्षिक कार्यों में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत बन सकते हैं।

तुला राशि

Mangal Gochar 2022
Image Source : INDIA TVMangal Gochar 2022

आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरुरत है। अपने कारोबार में दिक्कतें आ सकती हैं। अपने शैक्षिक कार्यों पर ध्यान देना जरूरी है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परंतु कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।

वृश्चिक राशि

आपको कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में परिवर्तन के योग हैं। अधिक लाभ के मौके भी मिल सकते है। अपने परिवार की सेहत का ध्यान रखें। चिकित्सा में पैसे खर्च होंगे। मित्रों का साथ मिलेगा।

धनु राशि

Mangal Gochar 2022
Image Source : INDIA TVMangal Gochar 2022

आपको अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। पितृ संपत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी मित्र का आगमन होगा। अपने कार्यों से धन की प्राप्ति हो सकती है। आपका कारोबार बढ़ेगा। अच्छे लाभ के मौके मिल सकते है।

मकर राशि

धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी । आपको अच्छा उपहार मिल सकता हैं। पारिवारिक खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आपकी यात्रा लाभप्रद रहेगी। संतान की ओर से अच्छा समाचार मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि

Mangal Gochar 2022
Image Source : INDIA TVMangal Gochar 2022

अपने शैक्षिक कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर हैं। अपनी आय में वृद्धि होगी। किसी मित्र से सम्पर्क बन सकते हैं। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं।

मीन राशि

Mangal Gochar 2022
Image Source : INDIA TVMangal Gochar 2022

परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। आय कम, खर्च अधिक हो सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा लाभप्रद रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का अच्छा अवसर मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के हैं। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता। )

ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं, इन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।

ये भी पढ़ें - 

Sawan Somvar Vrat 2022: इस बार सावन में बन रहा है यह खास संयोग, पड़ेंगे कुल 5 सोमवारी व्रत

Vastu: घर के इस कोने में बिल्कुल भी न लगाएं तुलसी का पौधा, वरना हो सकती है पैसों की कमी

Vastu Tips: घर की इस दिशा में पीतल का शेर रखने से कारोबार में मिलेगी तरक्की, गुरु बृहस्पति का होगा वास

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल