1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Surya Gochar 2022: सूर्य करने जा रहे हैं मिथुन राशि में गोचर, इन 3 राशियों की खुलने वाली है किस्मत

Surya Gochar 2022: सूर्य करने जा रहे हैं मिथुन राशि में गोचर, इन 3 राशियों की खुलने वाली है किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 09, 2022 07:06 pm IST,  Updated : Jun 09, 2022 07:17 pm IST

जून महीना 3 राशियों के लिए बेहद लाभकारी होने वाला है। शनि अपनी वक्री अवस्था में आ चुके हैं। वहीं 15 जून को सूर्यदेव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इतना ही नहीं 18 जून को शुक्र का राशि परिवर्तन होगा।

Surya Gochar 2022- India TV Hindi
Surya Gochar 2022 Image Source : FREEPIK

Highlights

  • मकर राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर किसी वरदान से कम नहीं है।
  • सिंह राशि के लोगों के लिए सूर्य राशि का गोचर करना लाभकारी रहेगा।

Surya Gochar 2022:   ग्रह-नक्षत्रों का ताल-मेल आपके जीवन की काया पलट कर सकता है। ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से जून का ये महीना बेहद ही खास होने वाला है। इस महीने में 3 राशियों की किस्मत खुलने वाली है।  दरअसल जून महीने की शुरुआत में शनि अपनी वक्री अवस्था में आ चुके हैं। वहीं 15 जून को सूर्यदेव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इतना ही नहीं 18 जून को शुक्र का राशि परिवर्तन होगा। 

जिसके बाद 27 जून को मंगल अपना राशि परिवर्तन करेंगे। जून के महीने मेंग्रह-नक्षत्र के खेल का असर 12 राशियों पर पड़ने वाला है। साथ ही इस असर का प्रभाव कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के अशुभ होगा। चलिए जाते हैं वो कौन-सी 3 राशि हैं जिनकी किस्मत खुलने जा रही है। 

मकर राशि 

Capricorn
Image Source : INDIA TVCapricorn

मकर राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। इसका प्रभाव आपके जीवन पर काफी सकारात्मक होगा। आप अपने पुराने कर्ज से छुटकारा पा सकते हैं। आप अपने शत्रुओं को परास्त करने में सफल होंगे। कोर्ट मामले से निजात दिलाएगा। इस दौरान आपको स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद समाप्त होंगे। लव लाइफ में सुधार होगा। दांपत्य जीवन अच्छा बीतेगा।

मिथुन राशि

Gemini
Image Source : INDIA TVGemini 

मिथुन राशि के लोगों पर भी सूर्य के गोचर का अच्छा प्रभाव पड़ेगा। कुछ पुराने अच्छे कार्य अच्छे परिणाम दे सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। कार्यक्षेत्र की सभी जिम्मेदारियों को ठीक से निभाएंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभकारी परिणाम मिलने की संभावना अधिक है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा|

सिंह राशि

LEO
Image Source : INDIA TVLEO

सिंह राशि के लोगों के लिए सूर्य राशि का गोचर  करना लाभकारी रहेगा। इस दौरान आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है। सरकार और अधिकारियों के बीच पूर्ण सहयोग रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के सफल होने की संभावना अधिक होती है। परिवार वालों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। अगर आपका कोई पुराना निवेश है तो उस पर आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। विद्यार्थी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। मेहनत रंग लाती है। नया वाहन खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़िए - 

Horoscope 9 June 2022: इन 3 राशि वालों को मिल सकती है नौकरी, वहीं इन 2 राशियों को होगा धनलाभ

Aaj Ka Panchang 10 June 2022: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

शनिदेव की पूजा के दौरान रखें इन बातों का खास ख्याल, अन्यथा लाभ की जगह हो सकता है नुकसान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल