1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu: गणेश पूजन में न करें ये वर्जित काम, इन कामों को करने की भी होती है मनाही

Vastu: गणेश पूजन में न करें ये वर्जित काम, इन कामों को करने की भी होती है मनाही

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Jun 26, 2022 12:34 pm IST,  Updated : Jun 27, 2022 08:32 am IST

Vastu Tips: वास्तु में कई ऐसी चीजें बताई गई हैं जिसे करने की मनाही होती है। अगर वास्तु से जुडी हुई इन छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखा जाए तो आप जीवन में सुख-समृद्धि और तरक्की प्राप्त कर सकते हैं।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : INDIA TV

Vastu Tips: अपने सपनों को पूरा करने के लिए हर एक इंसान दिन-रात कड़ी मेहनत करके पैसा कमाता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि मेहनत करने के बावजूद उस शख्स को  कुछ खास फल नहीं पाता। इतना ही नहीं कई बार बेवजह धन भी खर्च हो जाता है। वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो जाने अनजाने में कई बार ऐसी चीजें कर देते हैं जिसके प्रभाव के बारे में बाद में पता चलता है।

हालांकि वास्तु में कई ऐसी चीजें बताई गई हैं जिसे करने की मनाही होती है। अगर वास्तु से जुडी हुई इन छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखा जाए तो आप जीवन में सुख-समृद्धि और तरक्की प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं वास्तु में किन कामों को करना वर्जित माना जाता है। 

 

Vastu Tips
Image Source : FREEPIKVastu Tips   
न करें ये वर्जित काम

  1. शिवजी, गणेश जी और भैरव जी को भूलकर भी तुलसी का भोग न लगाएं। 
  2. मां दुर्गा को कभी भी दूर्वा नहीं चढ़ानी चाहिए। यह विशेष रूप से गणेश जी को अर्पित की जाती है। 
  3. रविवार और एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, इन दिनों तुलसी के पत्ते तोड़ने पर पूजा का फल नहीं मिलता है। 
  4. कभी भी मंदिर से वापस जाते समय घंटा नही बजाना चाहिए। 
  5. केतकी का फूल शिवलिंग पर अर्पित नहीं करना चाहिए। 
  6. प्लास्टिक की बोतल में या किसी अपवित्र बर्तन में गंगाजल नहीं रखना चाहिए। गंगाजल तांबे के बर्तन में रखना शुभ माना जाता हैं। 
  7. चंदन सफेद रंग का होता है इसलिए सुहागिन महिलाओं को कभी भी चंदन का तिलक नहीं करना चाहिए। 
  8. भूलकर भी शिवजी को कुमकुम या सिंदूर नहीं चढ़ाना चाहिए। भगवान शिव को हल्दी भी नहीं चढ़ानी चाहिए क्योंकि भगवान शिव संहारक के रूप में जाने जाते हैं।
  9. वास्तु में हल्की सी भी टूटी मूर्तियों को घर में रखना अपशकुन माना जाता है। 
  10. वास्तु के अनुसार, जिस मूर्ति की आंखें बंद हो उसे घर में कभी न लाएं। 
  11. वास्तु कहता है कि शाम के समय किसी से पैसे ना तो उधार लेने चाहिए और ना किसी को पैसे उधार देने चाहिए। ऐसा करने से आप पर कर्जा बढ़ता है। 

डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

ये भी पढ़ें - 

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 27 जून से 3 जुलाई: जमीन खरीदने का है बिल्कुल सही समय, बस रखें इस बात का ध्यान

Chanakya Niti: ऐसे लोगों से हमेशा रहना चाहिए सावधान, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

अच्छा समय आने से पहले मिलते हैं ये 10 शुभ संकेत, आपको मिले तो समझिए खुलने वाली है किस्मत

Vastu: रूम फ्रेशनर की जगह घर में रखें ये एक चीज, रहेगा सुकुनभरा दिन

Ardra Nakshatra 2022: आद्रा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं सूर्य, बारिश समेत मिलेंगे आपको ये लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल