Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Masik Shivratri 2022: आषाढ़ मास की मासिक शिवरात्रि आज, शिवजी को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय

Masik Shivratri 2022: आषाढ़ मास की मासिक शिवरात्रि आज, शिवजी को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय

Written by: Sushma Kumari @ISushmaPandey Published : Jun 27, 2022 08:22 am IST, Updated : Jun 27, 2022 09:47 am IST

Masik Shivratri 2022: आप कैसे अपने जीवन में सारे कार्यों को सफल बना सकते हैं और समस्याओं का समाधान पाकर अपनी मनचाही इच्छा पूरी कर सकते हैं? ये सब जानिए इंदु प्रकाश से।

Masik Shivratri 2022- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Masik Shivratri 2022

Highlights

  • माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है।
  • मास शिवरात्रि व्रत के दिन भगवान शंकर की पूजा उपासना की जाती है।

Masik Shivratri 2022: हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि व्रत (Masik Shivratri)किया जाता है। लिहाजा माघ मास की मासिक शिवरात्रि आज (27 जून) सोमवार को है। इस दिन भगवान शंकर की पूजा-अर्चना का विधान है। मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शंकर को बेलपत्र, पुष्प, धूप-दीप और भोग चढ़ाने के बाद शिव मंत्र का जप किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है और जीवन में चल रही सभी समस्याओं का समाधान भी निकलता है।

इसके अलावा इस दिन जो भक्त मास शिवरात्रि का व्रत करते हैं, भगवान शिव उनसे प्रसन्न होकर उनके सभी कामों को सफल बनाते हैं। मास शिवरात्रि का व्रत करके और कुछ खास उपाय करके आप कैसे अपने जीवन में सारे कार्यों को सफल बना सकते हैं और समस्याओं का समाधान पाकर अपनी मनचाही इच्छा पूरी कर सकते हैं, जानिए इंदु प्रकाश से। 

Masik Shivratri 2022
Image Source : TWITTERMasik Shivratri 2022 

  1. अगर आप अपने परिवार की समृद्धि बनाये रखना चाहते हैं, तो इस दिन भगवान शिव को दही में थोड़ा-सा शहद डालकर भोग लगाएं और भगवान को हाथ जोड़कर प्रणाम करें। ऐसा करने से आपके परिवार की समृद्धि बनी रहेगी। 
  2. अगर आप कुछ दिनों से किसी पुरानी बात को लेकर परेशान हैं, तो उससे छुटकारा पाने के लिए इस दिन एक मुट्ठी चावल लें। अब उनमें से कुछ चावल शिव मंदिर में चढ़ाएं और बाकी चावलों को किसी जरूतमंद को दे दें। ऐसा करने से आपको जल्द ही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। 
  3. अगर आप अपने किसी शत्रु से परेशान हैं, तो उससे मुक्ति पाने के लिए इस दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान शिव के सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही शिव जी के इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है - "ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ" ऐसा करने से आपको अपने शत्रुओं से जल्द ही छुटकारा मिलेगा। 
  4. अगर आप अपने धन्य-धान्य और भौतिक सुखों में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो इस दिन सुबह स्नान आदि के कार्यों से निवृत्त होकर अपने घर के आसपास किसी शिव मंदिर में जाकर, जल में थोड़ा गंगाजल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। साथ ही भगवान से हाथ जोड़कर प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपके धन्य-धान्य और भौतिक सुखों में बढ़ोतरी होगी। 
  5. अगर आपको कोई परेशानी है और आप उसका हल नहीं निकाल पा रहे हैं, तो अपनी परेशानी का हल निकालने के लिए इस दिन शिवलिंग पर दूध अर्पित करें। साथ ही 11 बेलपत्र पर चंदन से ॐ लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और धूप-दीप आदि से विधिवत शिवलिंग की पूजा करें। ऐसा करने से आपकी जो भी परेशानी होगी, उसका हल जल्द ही निकलेगा। 
  6. अगर आप अपनी आमदनी को बढ़ाना चाहते हैं, तो इस दिन शिवलिंग पर दूध अर्पित करें। अगर संभव हो तो गाय का दूध अर्पित करें। साथ ही शिव मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है -ॐ नमश्शिवाय। इस प्रकार जप पूरा होने के बाद अपनी आमदनी में बढ़ोतरी के लिए भगवान के सामने हाथ जोड़कर विनती करें।  ऐसा करने से आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। 
  7. अगर आप कर्ज से मुक्ति पाने के साथ ही अपना आर्थिक पक्ष मजबूत करना चाहते हैं, तो इस दिन शिवलिंग पर तिल चढ़ाएं। साथ ही भगवान को मिश्री का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपको कर्ज से छुटकारा मिलेगा। साथ ही आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 
  8. अगर आप अपनी सभी मनोकामनाओं को पूरा करना चाहते हैं, तो इस दिन शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाएं। साथ ही शिव जी को प्रणाम करें और उनके सामने आसन बिछाकर बैठ जाएं। फिर शिव जी के मंत्र का 108 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है - ॐ नम: शिवाय। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी। 
  9. अगर आपको अपनी पढ़ाई-लिखाई से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, तो उस परेशानी से बाहर निकलने के लिए इस दिन सुबह स्नान आदि के बाद आपको शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए। साथ ही शिवलिंग पर चंदन का टीका लगाना चाहिए। ऐसा करने से पढ़ाई-लिखाई से संबंधित आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा। 
  10. अगर आपका जीवन तरक्की के रास्ते की ओर बढ़ता-बढ़ता बीच में कहीं अटक गया है, तो जीवन में तरक्की को बनाये रखने के लिए आज के दिन सुबह के समय शिव जी को पंचामृत और सफेद फूल चढ़ाएं। ऐसा करने से जीवन में आपकी तरक्की बनी रहेगी। 
  11. अगर आपको हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आता है, तो अपने गुस्से को कंट्रोल में रखने के लिए इस दिन शिव मंदिर जाएं और शिव जी को जौ के आटे से बनी रोटियों का भोग लगाएं। अगर जौ की रोटियां ना बना सके, तो केवल जौ के दाने चढ़ा दें। ऐसा करने से आप अपने गुस्से को कंट्रोल में रख पायेंगे।
  12. अगर आप चाहते हैं कि आपकी संतान आपके सभी कामों में मदद करे और उनसे आपका संबंध बेहतर बना रहे, तो इस दिन शिव जी को नारियल अर्पित करें। साथ ही भगवान को सूखे मेवे का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपकी संतान सभी कामों में आपकी मदद करेगी और उनसे आपका संबंध बेहतर बना रहेगा। 

(डिसलेमरइस लेख में यक विचार लेखक के हैं। इंडिया टीवी इसकी सतयता की पुषटि नहीं करता। )

ये भी पढ़ें - 

Masik Shivratri 2022: आज है मासिक शिवरात्रि व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Mangal Gochar 2022: 27 जून को मंगल करेंगे मेष राशि में गोचर, इन 4 राशियों की होगी चांदी ही चांदी

Vastu:आर्थिक तंगी की समस्या से हैं परेशान? तो लाफिंग बुद्धा से दूर होगी ये समस्या, बस करें ये काम

Chanakya Niti: दूसरों के सामने बार-बार ना करें इस बात का जिक्र, वरना आप पर ही पड़ सकता है भारी

Vastu: गणेश पूजन में न करें ये वर्जित काम, इन कामों को करने की भी होती है मनाही

 

 

 

 

 

 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement