1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. भूलकर भी ये लोग धारण न करें सफेद मोती, स्वास्थ्य से लेकर व्यापार तक हो सकता है बर्बाद

भूलकर भी ये लोग धारण न करें सफेद मोती, स्वास्थ्य से लेकर व्यापार तक हो सकता है बर्बाद

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 08, 2022 01:19 pm IST,  Updated : Mar 08, 2022 01:19 pm IST

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मोती को चंद्रमा का कारक माना जाता है।

सफेद मोती- India TV Hindi
सफेद मोती Image Source : FREEPIK

Highlights

  • सफेद मोती को नवरात्रों में शामिल किया जाता है
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मोती को चंद्रमा का कारक माना जाता है
  • चन्द्रमा की तरह उसका रत्न भी शांत, सुन्दर और शीतल होता है

रत्न इंसान की जिंदगी को काफी प्रभावित करते हैं। कुछ रत्नों को पहनने से लाभ होता है तो कुछ को पहनने से हानि इसीलिए रत्नों को बहुत सोच-समझकर पहनना चाहिए। इस बारे में जानकारों का कहना है कि अगर रत्न धारण करने के दौरान सावधानी नहीं बरती जाती है तो इंसान को नुकसान भी झेलना पड़ता है। इन्हीं में से एक है सफेद मोती। सफेद मोती को नवरात्रों में शामिल किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मोती को चंद्रमा का कारक माना जाता है।

चन्द्रमा की तरह उसका रत्न भी शांत, सुन्दर और शीतल होता है। इसका प्रभाव सीधा मन और शरीर के रसायनों पर पड़ता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिन लोगों को क्रोध जल्दी आता है उन्हें मोती धारण करने से लाभ मिलता है। यह मानसिक शांति प्रदान करने के साथ ही एकाग्रता बढ़ाने में भी कारगर होता है, लेकिन मोती को धारण करने से पहले कई बातों का ध्यान रखना चाहिए साथ ही राशि के अनुसार ही इसे धारण करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं किन लोगों को मोती नहीं धारण करना चाहिए-

मिथुन राशि-

मिथुन राशि वालों को सफेद मोती नहीं धारण करना चाहिए। माना जाता है कि इस राशि का स्वामी बुध होता है। इसलिए इस राशि के जातकों को भी मोती नहीं धारण नहीं करना चाहिए। इसे धारण करने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है साथ ही व्यक्ति अपने लक्ष्य से भटक सकता है।

कुंभ राशि-
कुंभ राशि के जातकों की कुंडली में चंद्रमा छठे भाव में होता है। ऐसे में जातक अगर मोती रत्न धारण करता है तो उसे सेहत पर बुरा असर पड़ने के साथ किसी दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही साथ इसके साथ ही शत्रु अधिक सक्रिय हो जाते हैं।

वृष राशि-
वृष राशि वालों के लिए भी मोती अच्छा नहीं माना जाता है। इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है, इसलिए इस राशि के जातकों को मोती पहनने से बचना चाहिए। यदि आप मोती धारण करते हैं तो आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि-

सिंह राशि के स्वामी सूर्य है। इस राशि वालों की कुंडली में चंद्रमा बारहवें स्थान का स्वामी होता है। ऐसे में मोती धारण करने से इस राशि वालों को नुकसान हो सकता है। इसे धारण करने से धन हानि के साथ वैवाहिक संबंध पर बुरा असर पड़ता है।

धनु राशि-
इस राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह है। इस राशि के जातकों की कुंडली में चंद्रमा आठवें घर का स्वामी होता है अगर इस राशि वाले लोग मोती घारण करते हैं तो क्योंकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करने के साथ-साथ बिजनेस में नुकसान हो सकता है।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी  इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले इससे  संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल