1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. स्ट्रॉबेरी सुपरमून और जीरो शैडो डे की दो बड़ी खगोलीय घटनाएं आज, जानिए आप पर प्रभाव

स्ट्रॉबेरी सुपरमून और जीरो शैडो डे की दो बड़ी खगोलीय घटनाएं आज, जानिए आप पर प्रभाव

 Published : Jun 14, 2022 11:38 am IST,  Updated : Jun 14, 2022 04:04 pm IST

आज स्ट्रॉबेरी सुपरमून दिखेगा साथ ही आज जीरो शैडो डे है आज के दिन दोपहर को आपकी परछाई नहीं दिखेगी।

स्ट्रॉबेरी सुपरमून और जीरो शैडो डे आज- India TV Hindi
स्ट्रॉबेरी सुपरमून और जीरो शैडो डे आज Image Source : INDIA TV

14 जून को वटवृक्ष की तरह विशाल चंद्रमा नजर आने वाला है। 14 जून को वट सावित्री पूर्णिमा है इसलिए इस स्ट्रॉबेरी सुपरमून की खासियत और बढ़ गई है। वहीं आज एक और बड़ी खगोलीय घटना होगा, दोपहर को सूरज ठीक सिर के ऊपर होगा मगर परछाई नहीं दिखेगी। जी हां नेशनल अवॉर्ड पा चुकी विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने दावा किया है कि इस जीरो शैडो डे पर आपकी परछाई कुछ देर के लिए आपका साथ छोड़ देगी और किसी भी चीज की परछाई नजर नहीं आएगी। ना ही पेड़, ना बिल्डिंग और न ही किसी और चीज की।

जीरो शैडो डे

दरअसल आज सूर्य मकर रेखा से कर्क रेखा की ओर गति करता हुआ भोपाल के ठीक और पहुंचेगा और आज आमतौर पर तिरछी पड़ने वाली किरणें भोपाल पर मध्यान्ह में ठीक सीधी पड़ेंगी और ऐसे में किसी भी चीज की परछाई नहीं दिखेगी। प्लस 23.5 एवं माइनस 23.5 अक्षांश रहने वालों के लिए ऐसी घटना साल में दो बार आती है जब सूरज ठीक ऊपर होता है मगर किसी भी चीज की परछाई नहीं दिखती है। इस दिन को जीरो शैडो डे कहते हैं।

सारिका घारू ने बताया कि मकर रेखा से कर्क रेखा की ओर गति करता दिखता सूर्य अपने अंतिम पड़ाव के सात दिन पहले मंगलवार को भोपाल के ठीक ऊपर पहुंचेगा। इस कारण आमतौर पर तिरछी पड़ने वाली किरणें भोपाल पर मध्यान्ह में ठीक सीधी पड़ रही होंगी। प्लस 23.5 एवं माइनस 23.5 अक्षांश के बीच रहने वालों के लिए पूरे साल में दो दिन ऐसे आते हैं, जब सूर्य ठीक सिर के ऊपर होता है। इस समय किसी भी वस्तु की परछाई दिखना बंद हो जाती है। इसे जीरो शैडो डे कहते हैं।

स्ट्रॉबेरी सुपरमून दिखेगा आज

स्ट्रॉबेरी सुपरमून और जीरो शैडो डे आज
Image Source : PIXABAYस्ट्रॉबेरी सुपरमून और जीरो शैडो डे आज

जहां दोपहर को जीरो शैडो डे होगा वहीं आज रात को चंद्रमा का बड़ा रूप देखने को मिलेगा। चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा अंडाकार पथ पर करता है और जिस वक्त वो पृथ्वी से 3 लाख 57 हजार 6 सौ 58 किलोमीटर पर होता है उस दिन चंद्रमा रोज के मुकाबले बड़ा दिखता है और उसे सुपरमून कहते हैं।  माइक्रमून से तुलना की जाए तो ये 14 फीसदी बड़ा और 30 फीसदी ज्यादा चमकदार दिखेगा।

स्ट्रॉबेरी सुपरमून
Image Source : INDIA TVस्ट्रॉबेरी सुपरमून

इस सुपरमून को स्ट्रॉबेरी मून, रोजमून और यहां तक की हनीमून भी कहते हैं। यह इस साल का पहला सुपरमून होगा। पृथ्वी और चंद्रमा आज सबसे पास शाम को 5 बजकर 22 मिनट पर रहेंगे। 

ये भी पढ़ें - 

नौकरी की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए मंगलवार को करें ये उपाय, बिजनेस में भी होगी बढ़ोतरी 

Shani Dev Upay: नौकरी और करियर में बाधाएं उत्पन्न कर रहा है शनि? तो ये उपाय दिलाएंगे आपको सफलता

Aries Monthly Horoscope June 2022: मेष राशि वालों को हो सकती है ये परेशानी

वास्तु शास्त्र: नहीं उतर रहा है कर्ज का बोझ? अपनाएं ये उपाय तो नहीं होगी पैसों की कमी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल