1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu for Kitchen: भूलकर भी किचन में खुला न रखें नमक, सिंक में जूठे बर्तन छोड़ने से भी होता है वास्तु दोष

Vastu for Kitchen: भूलकर भी किचन में खुला न रखें नमक, सिंक में जूठे बर्तन छोड़ने से भी होता है वास्तु दोष

 Published : Jul 25, 2022 05:03 pm IST,  Updated : Jul 25, 2022 06:38 pm IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में किचन के वास्तु का बहुत महत्व है, अगर किचन साफ-सुथरा न हो तो घर लोगों को न सिर्फ आर्थिक बल्कि स्वास्थ्य से संबंधी समस्याओं से भी दो-चार होना पड़ता है।

Vastu for Kitchen- India TV Hindi
Vastu for Kitchen Image Source : INDIA TV

Highlights

  • किचन में कॉकरोच नहीं होने चाहिए, इससे आर्थिक नुकसान हो सकता है
  • रसोईघर हमेशा साफ-सुथरा और चमकदार होना चाहिए
  • किचन में काले पत्थर या काले पेंट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में रसोईघर का बहुत महत्व है। रसोईघर में यदि वास्तु दोष हो तो पूरे परिवार पर परेशानी आ सकती है, घर वालों का स्वास्थ्य खराब हो जाता है, उनमें प्यार मोहब्बत का कमी हो जाती है, जो खाना बनाता है उसके स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है, यही वजह है कि रसोई का वास्तु सुंदर और सही होना चाहिए। आज हम आपको वास्तु के कुछ ऐसे नियमों के बारे में बताने वाले हैं जिनका पालन करके आप अपने घर को सुख-शांति से भरा और आर्थिक समृद्धि से संपूर्ण पाएंगे। मशहूर ज्योतिषी और वास्तु विशेषज्ञ मनोज कुमार मिश्रा से जानिए किचन के लिए वास्तु टिप्स।

Sawan Pradosh Vrat 2022: सावन पहला प्रदोष व्रत कल, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

किचन के लिए जरूरी वास्तु टिप्स

  1. वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर अग्नि कोण में दक्षिण या पूर्व दिशा में होना चाहिए, वरना इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। 
  2. अगर किचन ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व दिशा में होता है तो घर के लोगों को पैसों की कमी हो जाती है और रिश्ते खराब होते हैं। संतान को भी कष्ट हो सकता है। 
  3. वायव्य कोण यानी उत्तर-पश्चिम दिशा में किचन हो सकता है इससे वास्तु दोष तो नहीं होते हैं मगर सास-बहू का रिश्ता खराब सकता है।
  4. यदि दक्षिण-पश्चिम दिशा में किचन होता है तो घर के मुखिया को कष्ट होता है। मान सम्मान और स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है।

Nag Panchami 2022: सिर्फ नाग पंचमी पर ही खुलते हैं इस मंदिर के पट, दर्शन करने से दूर होता है काल सर्पदोष

किचन में वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान

  1. किचन में जहां बर्तन स्टैंड हो वहां पर सुंदर फल या फूल की तस्वीर लगा दें, इससे पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। घरवालों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।
  2. किचन में माता अन्नपूर्णा की एक सुंदर सा तस्वीर पूर्व दिशा में लगाकर रखना चाहिए, संभव हो तो चंदन की माला लगा दें, ऐसा करने से उस घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है।
  3. बर्तन स्टैंड में कभी भी प्लास्टिक के बर्तन नहीं रखने चाहिए। प्लास्टिक का बर्तन में खाना भी नहीं खाना चाहिए इससे बीमारी बढ़ती है और शनि ग्रह दूषित होता है। 
  4. सिंक को हमेशा किचन के उत्तर-पूर्व दिशा में ही होना चाहिए और किचन के पानी का ढालान भी उसी दिशा में हो तो उत्तम है।  
  5. किचन में काले पत्थर या काले पेंट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, इससे स्वास्थ्य खराब होता है।
  6. रसोईघर हमेशा साफ-सुथरा और चमकदार होना चाहिए। उसमें किसी भी प्रकार के कीड़े-मकोड़े या गंदगी नहीं होनी चाहिए।
  7. किचन में कॉकरोच नहीं होने चाहिए, इससे आर्थिक नुकसान हो सकता है और बिजनेस में भी लॉस होता है।
  8. किचन में जूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए, इससे घर के सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़ा होता है और आपसी एकता कम होती है।
  9. रसोई घर में गैस चूल्हा अग्नि दिशा यानी कि दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए, इससे उस घर में रहने वाले लोगों का मान सम्मान बढ़ता है। 
  10.  रसोई घर में रखे हुए नमक को कभी भी खुला नहीं छोड़ना चाहिए, हमेशा उसका ढक्कन बंद करके रखें वरना आपके ऊपर कर्ज बढ़ सकता है।
  11. जो भी खाना बनाए उसका मुंह दक्षिण दिशा की ओर नहीं होना चाहिएष ऐसा करने से उसकी सुंदरता जल्दी कम हो जाती है और चेहरे की रौनक चली जाती है। उसका स्वभाव भी चिड़चिड़ा हो सकता है।
  12. यदि किचन में बैठकर खाना खाया जाए तो राहु ग्रह बहुत ही जल्दी ठीक होते हैं। राहु ग्रह रिश्ता बिगाड़ने का कारक ग्रह माना गया है। 

Vastu Shastra : हाथी का जोड़ा घर में रखने से बना रहता है सुख-सौभाग्य, परिवार पर होता है अच्छा असर

वास्तु ज्योतिष विशेषज्ञ 

पंडित मनोज कुमार मिश्रा

(डिस्क्लेमर: इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के हैं। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल