1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Shastra: आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ाने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, मिलेगी सफलता

Vastu Shastra: आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ाने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, मिलेगी सफलता

 Published : Jun 12, 2022 06:54 am IST,  Updated : Jun 12, 2022 07:05 am IST

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में आज इंदु प्रकाश से जानिए आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ाने के लिए घर में कौन-सी तस्वीर लगाएं।

Vastu Shastra - India TV Hindi
Vastu Shastra  Image Source : FREEPIK

Highlights

  • आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए ऊंचे पहाड़ या किसी उड़ते हुए पक्षी का चित्र लगाएं।
  • समुद्र में लहरें उठती हुई तस्वीर घर में कभी भी नहीं लगानी चाहिए।

Vastu shastra: वास्तु शास्त्र में आज इंदु प्रकाश से जानिए आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ाने के लिये घर में कौन-सी तस्वीर लगाएं। कुछ लोग कभी किसी कारण से तो कभी बिना कारण के ही परेशान रहते हैं। जिससे उनका आत्मविश्वास और मनोबल डगमगा जाता है और किसी नए काम को करने की रूचि भी धीरे-धीरे कम होती जाती है। ऐसे में चाहिए कि इन लोगों के आस-पास हमेशा पॉजिटिविटी बनी रहे और ये खुश रहे।

इसलिए इनका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ाने के लिए ऊंचे पहाड़ या किसी उड़ते हुए पक्षी का चित्र लगाएं। जिस प्रकार आसमान में पक्षी पूरे जोश और एक नई मंजिल की खोज़ में उड़ता जाता है और पहाड़, चाहे आंधी हो या तूफान हमेशा अपनी जगह पर अड़िग रहता है, उसी प्रकार इनके चित्र देखने से उस व्यक्ति में भी जोश और आत्मविश्वास बढ़ जाता है।

वहीं समुद्र में लहरें उठती हुई तस्वीर घर में कभी भी नहीं लगानी चाहिए। इस तरह की तस्वीर लगाने से मानसिक अशांति बनी रहती है और रिश्तों में तनाव रहता है।

ये भी पढ़ें - 

18 जून को बन रहा है महालक्ष्मी योग, इन 3 राशि वालों को मिल सकता है अपार धन

Weekly Horoscope 13 June to 19 June 2022: इन 5 राशियों की चमकने वाली है किस्मत, जानिए कैसा रहेगा आपका सप्ताह

Aries Monthly Horoscope June 2022: मेष राशि वालों को हो सकती है ये परेशानी

वास्तु शास्त्र: नहीं उतर रहा है कर्ज का बोझ? अपनाएं ये उपाय तो नहीं होगी पैसों की कमी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल