1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: घर में खुशियां और शांति चाहते हैं तो ऐसे रखें पिरामिड, होगा लाभ

Vastu Tips: घर में खुशियां और शांति चाहते हैं तो ऐसे रखें पिरामिड, होगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 06, 2022 07:13 am IST,  Updated : Feb 06, 2022 07:13 am IST

लोहे, एल्यूमिनियम या प्लास्टिक का पिरामिड कभी भी नहीं रखना चाहिए। पिरामिड की तस्वीर भी न लगाएं, क्योंकि इससे कोई फायदा नहीं होगा।

Vastu Tips - India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : PEXELS

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पिरामिड रखना अच्छा माना जाता है। घर में पिरामिड रखने से घर के सदस्यों की आय में वृद्धि होती है और खुशहाली बनी रहती है। घर के जिस हिस्से में घर के सदस्य सबसे ज्यादा अपना समय बिताते हैं, उसी जगह पर पिरामिड रखें। 

पिरामिड अपने अंदर ढेर सारी ऊर्जा को समाये हुए रहता है इसलिए अगर कोई थका हुआ आदमी कुछ समय के लिए पिरामिड के पास या पिरामिड की आकृति वाली किसी जगह जैसे कि मंदिर आदि में बैठे तो उसकी थकान दूर हो जाती है और पिरामिड से उत्पन्न कंपन मन और शरीर को एक नई शक्ति प्रदान कर एकाग्रता में वृद्धि करता है। 

घर में चांदी, पीतल या तांबे का पिरामिड रखना सबसे अच्छा माना जाता है, लेकिन अगर आप इतना महंगा पिरामिड न खरीद सकें तो लकड़ी का बना पिरामिड भी रख सकते हैं, लेकिन लोहे, एल्यूमिनियम या प्लास्टिक का पिरामिड कभी भी नहीं रखना चाहिए। पिरामिड की तस्वीर भी न लगाएं, क्योंकि इससे कोई फायदा नहीं होगा।

यहां पढ़ें

Vastu Tips: घर में फिटकरी के उपाय बदल सकते हैं किस्मत, वास्तु दोष से मिलेगा छुटकारा

Vastu Tips: खिड़कियां खोलने और बंद करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, होगा लाभ

Vastu Tips: दक्षिण दिशा में खिड़कियां होने से क्या होती हैं परेशानियां? जानिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल