1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: आप भी रखते हैं पर्स में भगवान की तस्वीर तो हो जाएं सावधान, आ सकती हैं ये परेशानी

Vastu Tips: आप भी रखते हैं पर्स में भगवान की तस्वीर तो हो जाएं सावधान, आ सकती हैं ये परेशानी

 Written By: Himanshu Tiwari
 Published : May 23, 2022 07:41 am IST,  Updated : May 23, 2022 07:41 am IST

Vastu Tips: वास्तु के लिहाज से पर्स यानी वॉलेट का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Highlights

  • पर्स में कभी चाबी नहीं रखनी चाहिए
  • पर्स में भगवान की तस्वीर रखने से बचना चाहिए

Vastu Tips: हमारे आसपास की चीजों का हमारे जीवन के ऊपर गहरा प्रभाव पड़ता है। भले ही वह हमारे घर में मौजूद चीजें हों या फिस हमारी पर्सनल चीजें। इन सभी का कहीं न कहीं किसी भी तरह से हमारे जीवन पर नकारात्मक या सकारात्मक प्रभाव होता है। हमारी पर्सनल चीजों में पर्स काफी अहम माना जाता है।

कई लोग पर्स में पैसों के अलावा कई चीजों को रखते हैं। जिनका हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है। आइए जानते हैं कि हमें किन चीजों को पर्स में नहीं रखना चाहिए।

आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के मुताबिक पर्स को लेकर किस तरह की सावधानी बरतनी चाहिए।

  • पर्स को हमेशा बेहतर स्थिति में होना चाहिए। ध्यान रहे पर्स कहीं से कटा-फटा न हो।
  • कभी पर्स में नोट को तोड़ मोड़कर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना वास्तु के हिसाब से ठीक नहीं है।
  • पर्स में कभी पुराने बिल अन्य बेकार कागज़ों को नहीं रखें। ऐसा करने से नकारात्मकता घर कर जाती है। ऐसा करने से आर्थिक जीवन में संकट पैदा हो जाती है।
  • पर्स में ऐसी तस्वीरों को नहीं रखें जिसमें अग्रेसिवनेस हो। ईर्ष्या, विरोध की भावना वाली तस्वीर को कभी पर्स में नहीं रखना चाहिए।
  • पर्स में कभी भगवान की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि पर्स को हम किसी भी जगह रख देते हैं कभी-कभार गंदे हाथों से भी छू लेते हैं। ऐसा करने से लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
  • पर्स में चाबी नहीं रखनी चाहिए वास्तु के अनुसार ऐसा करना सही नहीं होता। ऐसा करने से रुपये-पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। 

डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

ये भी पढ़ें - 

Vastu Tips: नहीं जा रही है घर से कंगाली? इन पौधों को लगाएं खुद चलकर आएंगी मां लक्ष्मी

Santoshi Mata Vrat: शुक्रवार को क्यों नहीं खाते हैं खट्टा? जानिए मां संतोषी व्रत की पूजा विधि 

Vastu Tips: झाड़ू पर पैर लगाने से होती है ये परेशानी, भूलकर भी न करें ऐसा काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल