Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu: घर में तुलसी के साथ लगाएं ये पौधे, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Vastu: घर में तुलसी के साथ लगाएं ये पौधे, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Written by: Sushma Kumari @ISushmaPandey Published : Jun 10, 2022 10:33 am IST, Updated : Jun 10, 2022 11:19 am IST

वास्तु में बताया गया है कि तुलसी के पौधे के साथ-साथ कुछ और पौधे भी हमारे जीवन में तरक्की लाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उन पौधो के बारे में।

Vastu Tips- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Vastu Tips

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत महत्व दिया गया है। हिंदुओं में तुलसी को देवतुल्य माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पौधे में लक्ष्मी जी वास करती हैं। इस पौधे को घर के आंगन में लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती हैं। साथ ही इसमें कई ऐसे औषधीय गुण होते हैं जो सेहत के लिहाज से भी काफी अच्छा है। 

मान्यताओं के अनुसार, तुलसी का पौधा मां लक्ष्मी का प्रतीक होता है। इसकी पूजा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। रोजाना सुबह स्नान करके तुलसी को जल चढ़ाना चाहिए साथ ही शाम को तुलसी के पौधे के नीचे घी का दिया जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। 

वहीं वास्तु में बताया गया है कि तुलसी के पौधे के साथ-साथ कुछ और पौधे भी हमारे जीवन में तरक्की लाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उन पौधो के बारे में। 

धतूरा का पौधा

वास्तु के अनुसार, यदि आप अपने घर में तुलसी के पौधे के साथ-साथ धतूरे का भी पौधा लगाते हैं तो इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। साथ ही लोगों को भय से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा अगर किसी के घर में तनाव रहता है तो वो भी शिव जी की कृपा से दूर हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि धतूरा भगवान शिव को बेहद ही प्रिय है।

शमी का पौधा

वास्तु के अनुसार, शमी के पौधे का संबंध न्याय के देवता शनिदेव से होता है। ऐसे में शनि देव को प्रसन्न करने के लिए अगर आप घर के दरवाजे पर शमी का पौधा लगाकर उसकी पूजा करते हैं तो इससे आपको शनि की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही घर में धन का आगमन भी होता रहता है। ऐसे में तुलसी के पौधे के साथ-साथ शमी का भी पौधा लगा सकते हैं। ये भी काफी शुभ माना जाता है। 

डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

ये भी पढ़ें - 

Weekly Horoscope 13 June to 19 June 2022: इन 5 राशियों की चमकने वाली है किस्मत, जानिए कैसा रहेगा आपका सप्ताह

Aries Monthly Horoscope June 2022: मेष राशि वालों को हो सकती है ये परेशानी

वास्तु शास्त्र: नहीं उतर रहा है कर्ज का बोझ? अपनाएं ये उपाय तो नहीं होगी पैसों की कमी

 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement