1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. रिश्ते
  4. आखिर शादी के लिए 'परफेक्ट' क्यों होते है भारतीय लड़के, सामने आए ये कारण

आखिर शादी के लिए 'परफेक्ट' क्यों होते है भारतीय लड़के, सामने आए ये कारण

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 19, 2019 12:46 pm IST,  Updated : Jun 19, 2019 01:08 pm IST

एक स्टडी में सामने आया कि भारतीय लड़के सबसे बेस्ट पार्टनर बनते है। पढ़ें ये पूरी स्टडी।

4 reason why indian boys are perfect for marriage- India TV Hindi
4 reason why indian boys are perfect for marriage

नई दिल्ली: भारतीय लड़कों को शादी के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। वह सबसे बेस्ट हैसबेंड के साथ-साथ भारत के कल्चर को भी फॉलो करते हैं। वह आज की भागदौड़ भरी लाइफ के बावजूद सोशल परंपराओं और रिवाजों से जुड़ने में कोई भी गुरेज नहीं करते है। जिसके कारण परिवार के हर कोई खुश रहता है। यह सभी बाते एक स्टडी में सामने आई है। इसी कारण इस स्टडी में बताया गया है कि आखिर विदेशी लड़कियों को भारतीय लड़के जल्दी पसंद क्यों आ जाते है।

परिवार से जुड़े रहना

इस बात को आप भी मानते होगे कि पश्चिमी देशों कि तुलना में भारतीय लड़के अपने परिवार को लेकर ज्यादा इमोशनल होते हैं। जो कि एक सक्सेसफुल मैरिड कपल के लिए बहुत ही जरुरी है। इससे आपकी लाइफ खुशनुमा होने के साथ-साथ रिश्ता भी दूर तक जाता है।

जिम्मेदारियों का निभाना
एक भारतीय लड़का ये अच्छी तरह से जानता है कि उसकी क्या जिम्मेदारी है और क्या नहीं। वह अपनी जिम्मेदारियों से कभी भी भागने की कोशिश नहीं करता है। वहीं पश्चिमी देशों में अधिकतर लड़के जिम्मेदारियों को छोड़ खुद के करियर और लाइफ में ज्यादा ध्यान देते है।

रीति-रिवाजों का सम्मान करना
भारत एक ऐसा देश है जहां के हर कोने-कोने में आपको विभिन्न समुदाय के लोगों के साथ-साथ विभिन्न रीति-रिवाज मिल जाएगा। जिन्हें लोग बखूबी निभाना जानते है। वह हर उत्सव और त्योहार में इस तरह घुल जाते है। जिसमें देखकर हर कोई खुश हो जाता है। जो लोग ज्वाइंट फैमिली में रहते है। उनके बच्चों को सीखाने की जरुरत नहीं होती है। वह देखकर ही रीति रिवाजों के बारें में सबकुछ समझ लेते हैं।

अधिकतर लोग निभाते है जीवनभर साथ
अगर कुछ मामलों को छोड़ दिया जाए तो भारतीय लोग पूरे जीवन अपने साथी का साथ देते है। फिर चाहे जितनी लड़ाई-झगड़े है। अगर उनके बीच प्यार और सम्मान है तो वह एक-दूसरे से कभी भी दूर नहीं होते है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Relationship से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल