1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. रिश्ते
  4. करने जा रहे हैं डेस्टिनेशन वेडिंग तो इन बातों का रखें ध्यान

करने जा रहे हैं डेस्टिनेशन वेडिंग तो इन बातों का रखें ध्यान

 Edited By: IANS
 Published : Jan 20, 2018 11:33 am IST,  Updated : Jan 20, 2018 11:33 am IST

डेस्टिनेशन वेडिंग की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, लेकिन ऐसी वेडिंग की योजना बनाते समय ऐसी कुछ बातें ध्यान में रखनी जरूरी हैं, जिससे बाद में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।

couple
couple

अगर आप किसी खास तरीके से शादी करने की योजना बना रहे हैं तो शादी जहां होने जा रही है, उस जगह के बारे में अच्छी तरह से पता कर लें, ताकि अपने मनपसंद तरीके से शादी करने के लिए आप सारा बंदोबस्त सही तरीके से कर सकें। आने और जाने के खर्च को देखते हुए कई मेहमान हो सकता है कि शादी में शामिल न हों। केवल खर्च ही नहीं समय और दूरी के कारण भी ऐसा हो सकता है। इसलिए हो सकता है कि वे अंतिम क्षण में शादी में शामिल होने का अपना इरादा बदल दें। इसके लिए तैयार रहें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Relationship से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल