1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. रिश्ते
  4. करने जा रहे हैं डेस्टिनेशन वेडिंग तो इन बातों का रखें ध्यान

करने जा रहे हैं डेस्टिनेशन वेडिंग तो इन बातों का रखें ध्यान

 Edited By: IANS
 Published : Jan 20, 2018 11:33 am IST,  Updated : Jan 20, 2018 11:33 am IST

डेस्टिनेशन वेडिंग की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, लेकिन ऐसी वेडिंग की योजना बनाते समय ऐसी कुछ बातें ध्यान में रखनी जरूरी हैं, जिससे बाद में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।

wedding couple- India TV Hindi
wedding couple

नई दिल्ली: डेस्टिनेशन वेडिंग की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, लेकिन ऐसी वेडिंग की योजना बनाते समय ऐसी कुछ बातें ध्यान में रखनी जरूरी हैं, जिससे बाद में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। 'स्टारस्ट्रक वेडिंग डिजाइनर्स' की आशमीन मुंजाल और 'स्टाइल डॉट इंक' की स्टाइलिस्ट और संस्थापक मेहा भार्गव ने डेस्टिनेशन वेडिंग की योजना बनाने के दौरान ध्यान रखने योग्य बातों के संबंध में ये सुझाव दिए हैं।

अगर आप इटली, फ्रांस, जापान, स्पेन या जर्मनी में शादी की योजना बना रहे हैं तो फिर स्थानीय लोगों के साथ बातचीत करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए किसी मध्यस्थ या दुभाषिए की मदद लेकर आप अपनी इस समस्या का समाधान कर सकते हैं। अगर आप भारत या विदेश में शादी की योजना बना रहे हैं तो मौके के हिसाब से सही व्यंजनों के चुनाव पर ध्यान देना चाहिए।

उदाहरण के लिए, अगर शादी भारत के बाहर है और आप मेहमानों के लिए भारतीय व्यंजनों की व्यवस्था करना चाहते हैं तो फिर आपको भारत से वेंडर ले जाना पड़ेगा और सभी जरूरी चीजों की व्यवस्था करनी पड़ेगी। शादी अगर भारत में हो रही है और आप चाहते हैं कि मेहमानों को सभी भारतीय राज्यों के पकवान व व्यंजन परोसे जाएं तो फिर आप भारत भर से संबंधित विशेषज्ञों को बुला सकते हैं और उनके लिए जरूरी प्रबंध कर सकते हैं।

जरूरत पड़ने पर स्थानीय अधिकारियों की अनुमति लें।शादी का परिधान तैयार करने के लिए सही डिजाइनर चुनना जरूरी है। ऐसे कई डिजाइनर हैं जो शादी के दौरान होने वाले विभिन्न समारोहों व कार्यक्रमों के हिसाब से परिधान तैयार करते हैं। अपने बजट में बेहतरीन परिधान पाने के लिए सही डिजाइनर चुनें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Relationship से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल