1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. 20 किलो वजन कम करने के बाद महिला ने साझा किया अनुभव, बोलीं- खुद में महसूस किए कई बदलाव

20 किलो वजन कम करने के बाद महिला ने साझा किया अनुभव, बोलीं- खुद में महसूस किए कई बदलाव

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Sep 17, 2026 11:45 pm IST,  Updated : Sep 17, 2026 11:45 pm IST

न्यूट्रिशनिस्ट नमिता सतीश ने करीब 20 किलो वजन कम करने के बाद अपनी वेट लॉस जर्नी और उससे जुड़े बदलाव साझा किए।

वजन घटाने के फायदे- India TV Hindi
वजन घटाने के फायदे Image Source : INSTAGRAM - NAMITASATHEESH

बढे हुए वजन को कम करने के बाद सिर्फ शरीर में ही बदलाव नज़र नहीं आता है बल्कि व्यक्ति खुद को मानसिक और भावनात्मक रूप से भी बेहतर महसूस कर सकता है। न्यूट्रिशनिस्ट नमिता सतीश भी ऐसी ही अपनी वेट लॉस जर्नी शेयर कर रही हैं। वह पहले 80 किलो की हुआ करती थीं और उन्होने तकरीबन अपना 20 किलो वज़न कम कर लिया है। वजन कम करने के बाद उन्होंने अपनी जिंदगी में आए कई बदलावों के बारे में बताया। 15 सितंबर की एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, नमिता ने कहा कि फ़िट होने से उन्हें अपने शरीर में ज़्यादा सहज महसूस करने लगीं।

वज़न कम करने के बाद महसूस किए ये बदलाव

  • कपड़ों को लेकर बदला नज़रिया: नमिता ने कहा कि सबसे बड़े बदलावों में से एक था कपड़ों को लेकर। उन्होंने अपने शरीर को छिपाने वाले कपड़े चुनने के बजाय, उन्होंने ऐसे कपड़े पहनने शुरू किए जिनमें उन्हें अच्छा लगता था। उन्होंने लिखा, "मुझे अपना लुक पसंद आने लगा। जब मेरा वज़न 80 किलो था, तब की मेरी शायद ही कोई फ़ोटो होगी। लेकिन अब मैं जिम में स्पोर्ट्स ब्रा पहनकर सहज महसूस करती हूँ। पहले मैं सिर्फ़ ढीले-ढाले कपड़े पहनती थी।

  • दौड़ना, तैरना और हाइकिंग की शुरू: नमिता ने बताया कि वजन कम करने के बाद उन्होंने अपने आप को स्ट्रांग महसूस किया है और अब उन्होंने दौड़ना, तैरना और हाइकिंग शुरू की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब वो इतनी मजबूत हैं कि 10 किलो का बैकपैक लेकर घूमने निकल जाती हैं। 

  • लोगों से मिलने-जुलने में हुईं ज़्यादा सहज: नमिता ने कहा कि इन बदलावों का असर उनकी सोशल लाइफ़ पर भी पड़ा। जैसे-जैसे उन्हें अपने लुक को लेकर आत्मविश्वास आया, वे लोगों से मिलने-जुलने के लिए ज़्यादा तैयार रहने लगीं। 

  • पहले से ज़्यादा रखने लगीं खुद का ध्यान : उन्होंने यह भी कहा कि अब उन्हें अपने लुक को लेकर कम चिंता होती है इसलिए अब वो अपने चहेरे या शरीर का ज़्यादा ध्यान रखती हैं।  नमिता के लिए यह बदलाव सिर्फ़ शारीरिक नहीं था। उन्होंने खाने-पीने के साथ एक बेहतर रिश्ता बनाने के बारे में भी बात की। 

उनके अनुभव बताते हैं कि वज़न घटाने की यात्रा में सिर्फ़ शरीर के वज़न में बदलाव ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, शारीरिक गतिविधि, सोशल लाइफ़ और खाने-पीने की आदतों में भी बदलाव आ सकते हैं।

ये आदतें नहीं बदलेंगे तो मुश्किल होगा वेट लॉस, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए वजन घटाने के जरूरी नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल