1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. ऐतिहासिक विरासत को संजोए इन किलों में एक बार जरुर जाएं

ऐतिहासिक विरासत को संजोए इन किलों में एक बार जरुर जाएं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 26, 2016 07:18 am IST,  Updated : Apr 26, 2016 07:22 am IST

भारत के बने बेहतरीन और खुबसूरत किलों को देखकर आज भी इस देश का पुराना इतिहास याद आता है। यह बेहतरीन रहस्यमयी बनावट और भव्यता के कारण ये किले पूरी दुनिया में फेमस हैं।

GWALIOR FORT
GWALIOR FORT

ग्वालियर का किला
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में स्थित इस किले का निर्माण राजा मानसिंह तोमर ने करवाया था। यह उत्तर और मध्य भारत के सर्वाधिक सुरक्षित किलों में से एक है। पहाडी की चोटी पर स्थित इस स्थान से घाटी और शहर का सुंदर दृश्य देखा जा सकता है। सुंदर स्थापत्य कला, दीवारों और प्राचीरों पर बेहतरीन नक्काशी, रंग-रोगन और शिल्प के कारण यह किला बेहद खूबसूरत दिखाई देता है।

ग्वालियर किले को 'भारत का गिब्राल्टर' कहा जाता है। ग्वालियर किले पर कई राजवंशों ने अनेक वर्षों तक राज्य किया। ग्वालियर का किला ब्रिटिश शासन के विरुद्ध झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और तात्या टोपे द्वारा किये गए युद्ध की रणभूमि था।यह उत्तर और मध्य भारत के सर्वाधिक सुरक्षित किलों में से एक है। इस किले के भीतरी हिस्सों में मध्यकालीन स्थापत्य के अद्भुत नमूने मौजूद हैं।

अगली स्लाइड में पढ़े और किलों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल