1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. जानिए ऐसे 4 देश जहां आसानी से कम पैसों में घूम पाएंगे आप

जानिए ऐसे 4 देश जहां आसानी से कम पैसों में घूम पाएंगे आप

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 08, 2017 02:05 pm IST,  Updated : Jul 08, 2017 05:37 pm IST

अपनी व्यस्त लाइफ से परेशान आजकल हर व्यक्ति ही एक ब्रेक चाहता है और ऐसे में अगर आप कम पैसों में विदेश की भी यात्रा करना चाहें तो यह संभव है। जी हां आज हम आपको ऐसे ही कुछ देशों ...

malaysia
malaysia

थाईलैंड, (Thailand)

थाईलैंड अपनी मस्ती और ऐतिहासिक महलों के लिए मशहूर है। यह शहर अपने इतिहास के साथ-साथ काफी मॉर्डन भी है। यहां भी आप कम पैसों में आराम से घूमने का लुत्फ अठा पाएंगे। थाईलैंड का प्रतिदिन का खर्च केवल 2000 से 3000 ही है।

थाईलैंड की इन जगहों को न करें मिस

. बैंकॉक शहर

.थाईलैंड का सफेद हाथी

.फुकेट और पट्टाया जैसे शहर

singapore
singapore

सिंगापुर ,(Singapore)

सिंगापुर एक ऐसा देश है जहां जा कर आप बेहद खुश हो जाएंगे। घूमने फिरने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक सिंगापुर भी मंहगा देश नहीं है। यह एक डाइवर्स देश हैं जहां जा कर आप काफी कुछ एक्सप्लोर कर पाएंगे। सिंगापुर का प्रतिदिन का खर्च भी केवल 2000 से 8000 रुपए है। ऐसे में यहां घूमने की आपकी इच्छा भी कम पैसो में पूरी हो जाएगी। (जानिए, किस तरह सिर्फ एयरलाइंस टिकट के पैसे में आप घूम सकते हैं विदेश)

सिंगापुर की इन जगहों को न करें मिस

.मरीना बे

.सेंतोसा आईलैंड

.यूनिवर्सल स्टूडियो

.बॉटेनिकल गार्डन आदि।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल