1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. इंडिया के सबसे सर्वश्रेष्ट हिल स्टेशन, जहां मना सकते है अपना हनीमून यादगार

इंडिया के सबसे सर्वश्रेष्ट हिल स्टेशन, जहां मना सकते है अपना हनीमून यादगार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 24, 2017 02:02 pm IST,  Updated : May 24, 2017 02:05 pm IST

नवविवाहित जोडे़ अपनी नई जिदंगी की शुरुआत को खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो इंडिया के इन सर्वश्रेष्ठ हिल स्टेशन डिस्टनेशन की सैर पर जाएं।

ooty- India TV Hindi
ooty

नई दिल्ली: गर्मियों का मौसम शुरु हो गया है। जिसके कारण सभी कपल्स हिल स्टेशन का ही मजा लेना चाहते है। नए जोड़ों के लिए ये बहुत ही ज्यादा मायने रखता है, क्योंकि ये हनीमून उनके जीवन के लिए एक यादगार पल होता है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ ऐसी जगह जाना चाहते है। जहां पर पहाड़ी और प्रक़ति हो, तो इन हिल स्टेशन से बढिय़ा आपको कोई जगह नहीं मिलेगी। (इस किले में दबे है सोने के ईंट, ढूंढ़ने के लिए लगती है भीड़)

नवविवाहित जोडे़ अपनी नई जिदंगी की शुरुआत को खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो इंडिया के इन सर्वश्रेष्ठ हिल स्टेशन डिस्टनेशन की सैर पर जाएं।

ऊटी, तमिलनाडु

तमिलनाडु का बेहद खूबसूरत और रोमांटिक स्थल ऊटी अपने मनोरम दृश्यों के लिए विश्व विख्यात है। इतना ही नहीं इसकी खूबसूरती के कारण इसे 'पहाड़ों की रानी' भी कहा जाता है। ऊटी कुदरत का खूबसूरती का जीता जागता उदाहरण है। यहां प्रसिद्ध पर्यटन केन्द्र में लेक गार्डन, केटी वैली, दोड्डाबेट्टा, वनस्पति उधान, कालहट्टी झरना, कुन्नूर, कोटगिरि है।

munnar
munnar

मुन्नार, केरल  
विशाल चाय बागान और घुमावदार गलियों की वजह से मुन्नार भारत के फेमस हिल स्टेशन में से एक है। यहां भारतीय मसालों की खुशबू आती है क्योंकि यहां मसालों की खेती होती है। यहां पर्यटकों के बीच हाउसबोटिंग काफी पॉपुलर है। मुन्नार के प्रसिद्ध पर्यटन केन्द्र में चाय के बगीचे, वॉंन्डरला अम्यूसमेंट पार्क, कोची फोर्ट, गणपति मंदिर और हाउसबोट है।

nainital
nainital

नैनीताल हिल स्टेशन
उत्तराखंड का नैनीताल एक खूबसूरत और फेमस हनीमून स्पॉट है। यहां आकर आपको शांति और प्रकृति के पास होने जैसा महसूस होगा। यहां प्रसिद्ध पर्यटन केन्द्र में नैनीताल झील, नैनादेवी मंदिर, नैना चोटी, गर्वनर हाउस, टिफिन टॉप और पंडित जी.बी. पंत प्राणी उद्यान है। (दुनिया की 5 ऐसी रोमांटिक जगह, जहां पार्टनर के साथ जाना है जरुरी)

अगली स्लाइड में पढ़े और जगह के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल