
munnar
इरविकुलम राष्ट्रीय उद्यान
इरविकुलम राष्ट्रीय उद्यान मुन्नार और इसके आसपास के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। यह मुन्नार से लगभग 15 किमी दूर है और लुप्तप्राय प्राणी– नीलगिरी टार के लिए जाना जाता है। 97 वर्ग किमी में फैला यह उद्यान तितलियों, जानवरों और पक्षियों के अनेक दुर्लभ प्रजातियों का बसेरा है। यह ट्रैकिंग के लिए भी सर्वोत्तम स्थान है।