1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. International Women's Day 2021: महिलाएं फ्री में कर सकेंगी ताजमहल, लाल किला और कुतुब मीनार सहित स्मारकों का दीदार

International Women's Day 2021: महिलाएं फ्री में कर सकेंगी ताजमहल, लाल किला और कुतुब मीनार सहित स्मारकों का दीदार

 Written By: PTI
 Published : Mar 07, 2021 01:36 pm IST,  Updated : Mar 07, 2021 01:49 pm IST

इस अवसर पर महिलाएं आगरा स्थित ताजमहल समेत अन्य संरक्षित स्मारकों में नि:शुल्क प्रवेश कर सकेंगी।

international women day 2021 taj mahal- India TV Hindi
महिला दिवस 2021 पर महिलाएं फ्री में कर सकेंगी ताजमहल का दीदार  Image Source : INSTAGRAM: SIVIAGGIA

महिलाओं के अदृश्य संघर्ष को सलाम करने के लिए 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर केंद्र सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। 8 मार्च को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने सभी संरक्षित स्मारकों में महिलाओं को निशुल्क प्रवेश देने का फैसला किया गया है। एएसआई के जॉइंट डायरेक्टर जनरल (मॉन्यूमेंट्स) एम नांबिराजन द्वारा आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के अनुसार सभी संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों में भारतीय और विदेशी महिला पर्यटकों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निशुल्क प्रवेश दिया जायेगा।

एएसआई के संयुक्त महानिदेशक (स्मारक) एम नांबिराजन ने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर भारत ही नहीं, बल्कि विदेश से आने वाली महिलाओं के लिए भी ताजमहल में नि:शुल्क प्रवेश रहेगा। उन्हें प्रवेश के लिए कोई टिकट नहीं खरीदनी होगी। 

एएसआई के तहत केंद्र की ओर से संरक्षित 3,691 स्मारक आते हैं, जिसमें ताजमहल, लाल किला, कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा, सूर्य मंदिर, एलोरा की गुफाओं, खजुराहो और अजंता की गुफाओं जैसे स्थानों में महिलाओं की फ्री एंट्री रहेगी।

Happy Women's Day 2021: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इन तस्वीरों और कोट्स के जरिए भेजें शुभकामनाएं

एएसआई के अनुसार इस अवसर पर महिलाएं आगरा स्थित ताजमहल समेत अन्य संरक्षित स्मारकों में नि:शुल्क प्रवेश कर सकेंगी। 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सम्मान और अधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस दिन दफ्तरों, स्कूल, सरकारी संस्थानों आदि जगहों पर महिलाओं का सम्मान भी किया जाता है, ताकि वो इस दिन खास महसूस कर सके। इसके साथ ही देशभर के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते है।

(IANS इनपुट के साथ) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल