1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. Monsoon Tips: घूमने का है प्लान, तो ऐसे करें अपनी पैकिंग

Monsoon Tips: घूमने का है प्लान, तो ऐसे करें अपनी पैकिंग

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 01, 2017 01:56 pm IST,  Updated : Aug 01, 2017 01:56 pm IST

अगर आपने मूड बना लिया है कि इस मौसम का पूरा आंनद लिया जाएं, तो फिर देर किस बार की करें अपनी पैकिंग और निकल जाएं अपने दोस्तो, परिवार के साथ किसी लंबे टूर पर। साथ में इस बात का ध्यान रखें कि आप पैंकिग करते समय किसी चीज को भूले नहीं।

monsoon tips
monsoon tips

ट्रैवल सर्च इंजन इक्जिगो के सीईओ ने दिएं ये टिप्स

  • बारिश के मौसम में सड़क किनारे बिकने वाले स्नैक्स या खाद्य पदार्थो को खाना हानिकारक हो सकता है। अपने साथ हर्बल टी के सैशे और पैक फूड ले जाएं और जो पानी का बोतल सील नहीं हो, उसका पानी नहीं पीएं।
  • किसी आपात स्थिति के मद्देनजर हमेशा फस्र्ट-एड बॉक्स अपने पास रखें। मानसून में सर्दी-खांसी, जुकाम या बुखार होने की ज्यादा संभावना होती है।
  • अगर किसी नई जगह सैर करने की योजना बनाई है तो यह जरूर पता कर लें कि भारी बारिश होने या किसी अन्य कारण से फंस जाने पर आपको मदद कैसे मिल सकती है। स्थानीय अधिकारियों से आपात स्थिति में संपर्क करने संबंधी जानकारी जरूर जुटा लें। सुरक्षित यात्रा के लिए पहले ही आरक्षण करा लें।
  • बारिश के दिनों में अन्य दिनों की अपेक्षा बिजली जाने की सबसे ज्यादा संभावना होती है, फोन को सक्रिय रखने के लिए अपने साथ पॉवर बैंक नहीं ले जाना भूलें।
  • इस मौसम में अंधेरा जल्द होने की आशंका रहती है, इसलिए अपने पास फ्लैश लाइट या टॉर्च जरूर रखें।
  • इलेक्ट्रॉनिक सामानों को सुरक्षित रखने के लिए अपने पास अतिरिक्त प्लास्टिक बैग रखें। ये गीले कपड़ों और खाने-पीने के सामान को रखने में भी इस्तेमाल किए सकते हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल