1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. यहां जाने के लिए नहीं पड़ेगी किसी प्लानिंग की जरूरत! दिल्ली से बस 5 घंटे की दूरी पर है ये हिल स्टेशन

यहां जाने के लिए नहीं पड़ेगी किसी प्लानिंग की जरूरत! दिल्ली से बस 5 घंटे की दूरी पर है ये हिल स्टेशन

 Published : Feb 23, 2024 09:42 pm IST,  Updated : Feb 23, 2024 09:42 pm IST

अगर आप सोच रहे हैं कि इस वीकेंड कहां जाएं तो आपको इस जगह पर जाना चाहिए। ये दिल्ली से बस 5 घंटे की दूरी पर है और इस हिल स्टेशन पर जाने के बाद आपका दिल और दिमाग खुश हो जाएगा।

Lansdowne- India TV Hindi
Lansdowne Image Source : SOCIAL

वीकेंड पर आप घर बैठे बोर हो जाते हैं तो आपको कहीं घुमने का प्लान करना चाहिए। दरअसल, आप इस वीकेंड पर दिल्ली से सटे इस हिल स्टेशन जा सकते हैं जो कि मसज सिर्फ 5 घंटे की दूरी पर है। खास बात ये है कि इस जगह पर जाकर आपको प्रकृति का आनंद मिलेगा और आप कुछ घंटे शांति से बैठ सकते हैं। इससे आपके मन को खुशी मिलेगी और आस-पास के नेचुरल व्यू को देखकर स्ट्रेस फ्री हो जाएंगे। तो, इन तमाम बातों को महसूस करने के लिए आपको लैंसडाउन जाना चाहिए। तो, आइए जानते हैं यहां कैसे पहुंचे और इस हिल स्टेशन की खास बात क्या है।

लैंसडाउन क्यों प्रसिद्ध है

पहाड़ों, घाटियों और सुंदर सूर्योदय को देखना चाहते हैं तो आपको लैंसडाउन जाना चाहिए। यहां पहाड़ की चोटियों पर आपको देवदार के जंगल नजर आएंगे। इस प्राकृतिक सुंदरता को कैद करने के लिए आप नाव की सवारी करें, खासकर सूर्यास्त के दौरान। इसके अलावा यहां गढ़वाल राइफल्स संग्रहालय है। कुछ टॉवर हैं जहां आप शहर के इतिहास और विरासत को देख सकते हैं। यहां आप शहर के सबसे पुराने कैथोलिक चर्चों में से एक सेंट मैरी चर्च जा सकते हैं। ये अपनी औपनिवेशिक वास्तुकला के लिए जाना जाता है। अंत नमें आप लवर्स लेन भी जा सकते हैं जहां देवदार की छायादार पहाड़ी रास्ता है जो घुमावदार पहाड़ियों से घिरा हुआ है।

Lansdowne places to visit
Image Source : SOCIALLansdowne places to visit

कैसे पहुंचे दार्जिलिंग? घूमने का कर रहे हैं प्लान तो, जानें खर्च सहित सभी जरूरी बातें

लैंसडाउन कैसे पहुंचे

दिल्ली से लैंसडाउन की हवाई दूरी 198 किमी है तो अगर आप फ्लाइट से जाते हैं तो बस 45 मिनट में लैंसडाउन पहुंच जाएंगे। तो, बाय रोड दिल्ली से लैंसडाउन जाने में आपको 5 घंटे लग सकते हैं।  ट्रेन से दिल्ली से लैंसडाउन की यात्रा में आपको 7 घंटे लग सकते हैं। तो, आप इस हिसाब से सोच लें और बिना किसी तैयारी के जाना चाहते हैं तो  बाय रोड लैंसडाउन घुमने निकल जाएं।

शिव की नगरी बनारस में निकलें हैं भ्रमण करने तो इन जगहों पर ज़रूर घूम आएं, वरना यात्रा रह जाएगी अधूरी

तो, लैंसडाउन घुमने के लिए बसंत का ये मौसम परफेक्ट है। बस ज्यादा सोचें नहीं और यहां घुमने निकल जाएं। यहां की खूबसूरती आपके मन को खुश कर देगी और आप यहां जाकर बेहतर महसूस करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल