1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. ट्रेन, बस या फिर फ्लाइट! महाकुंभ-प्रयागराज की यात्रा के लिए किस साधन से कितने घंटे लगते हैं?

ट्रेन, बस या फिर फ्लाइट! महाकुंभ-प्रयागराज की यात्रा के लिए किस साधन से कितने घंटे लगते हैं?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 26, 2024 02:36 pm IST,  Updated : Dec 26, 2024 02:47 pm IST

क्या आप भी प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से लगने वाले महाकुंभ मेले में जाना चाहते हैं? अगर हां, तो आप प्रयागराज पहुंचने के लिए ट्रेन या फिर बस या फिर फ्लाइट से सफर कर सकते हैं।

कैसे पहुंचे महाकुंभ-प्रयागराज?- India TV Hindi
कैसे पहुंचे महाकुंभ-प्रयागराज? Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हर 12 साल में एक बार महाकुंभ मेला लगता है। इस मेले को लेकर लोगों के बीच में काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिलता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 13 जनवरी 2025 से प्रयागराज में महाकुंभ मेला लगने वाला है। अगर आप भी इस मेले में जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको दिल्ली से प्रयागराज तक जाने वाली ट्रेन, बस या फिर फ्लाइट के रास्ते के बारे में जान लेना चाहिए।

कितने घंटे का होता है ट्रेन का सफर?

दिल्ली से प्रयागराज के लिए कई ट्रेन चलती हैं। आप अपनी सुविधा और बजट के हिसाब से अवेलेबल ट्रेन में से किसी को भी चूज कर सकते हैं। अगर ट्रेन ऑन टाइम रही, तो आप महज 6 घंटे के अंदर भी दिल्ली से प्रयागराज पहुंच सकते हैं। नई दिल्ली से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन में सबसे तेज ट्रेन वाराणसी वन्दे भारत एक्सप्रेस है। आपको बता दें कि ट्रेन से दिल्ली से प्रयागराज लगभग 6 से 10 घंटे में पहुंचा जा सकता है।

बस से भी तय कर सकते हैं रास्ता

अगर आप ट्रेन से सफर तय करने में कंफर्टेबल नहीं हैं, तो आपके लिए बस का रूट भी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। जो लोग कम पैसों में प्रयागराज पहुंचना चाहते हैं, वो दिल्ली से चलने वाली सरकारी बस में बैठ सकते हैं। वहीं, जिन लोगों का बजट ठीक-ठाक है, उनके लिए दिल्ली से प्रयागराज तक जाने वाली प्राइवेट बस भी अवेलेबल हैं। बस यानी बाय रोड आप 8 से 10 घंटे के अंदर दिल्ली से प्रयागराज पहुंच सकते हैं।

फ्लाइट से पहुंचने में कितने घंटे लगते हैं?

अगर आपको पैसों की ज्यादा टेंशन नहीं है, तो आप ट्रेन और बस की जगह फ्लाइट भी बुक कर सकते हैं। फ्लाइट भले ही बाकी दोनों साधनों से महंगी होगी लेकिन बाय एयर आप दिल्ली से प्रयागराज काफी जल्दी पहुंच जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फ्लाइट से दिल्ली और प्रयागराज का सफर तय करने में महज 2 घंटे लगेंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल