1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. मॉनसून में कर आएं इन खूबसूरत जगहों का दौरा, घर वापस आने का नहीं करेगा मन

मॉनसून में कर आएं इन खूबसूरत जगहों का दौरा, घर वापस आने का नहीं करेगा मन

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 24, 2024 10:07 pm IST,  Updated : Jul 24, 2024 10:07 pm IST

अगर आपको भी मॉनसून सीजन में घूमना पसंद है तो आपको भारत की इन बेहद खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करने का प्लान जरूर बनाना चाहिए। इन जगहों की खूबसूरती मॉनसून के दौरान कई गुना बढ़ जाती है।

Monsoon Destinations in India- India TV Hindi
Monsoon Destinations in India Image Source : FREEPIK

मॉनसून में न तो ज्यादा गर्मी परेशान करती है और न ही ज्यादा सर्दी होती है। यही वजह है कि कई लोगों को घूमने के लिए मॉनसून सीजन परफेक्ट लगता है। झमाझम बारिश वाले मौसम में घूमने का मजा ही कुछ और है। अगर आप मॉनसून में नई-नई जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो आपको भी भारत की इन खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए जरूर जाना चाहिए।

एक्सप्लोर कर सकते हैं मुन्नार

 बारिश में केरल में स्थित मुन्नार का नजारा वाकई में देखने लायक होता है। टूरिस्ट्स अक्सर इस जगह की खूबसूरती की तुलना स्वर्ग की सुंदरता से करते हैं। चाय के बागानों से लेकर पहाड़ों तक, हरियाली से लेकर शांति तक, आपको इस जगह पर एक अलग अनुभव महसूस करने का मौका मिलेगा। अगर आप शहर के शोर-गुल से दूर जाना चाहते हैं तो आपको मुन्नार जाने का प्लान जरूर बनाना चाहिए।

बना सकते हैं उदयपुर जाने का प्लान

अगर आप दिल्ली के आसपास की किसी जगह पर घूमने के बारे में सोच रहे हैं तो राजस्थान में स्थित उदयपर एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। आपको उदयपुर को अपने पार्टनर के साथ एक्सप्लोर करने का प्लान जरूर बनाना चाहिए। झील और ऐतिहासिक जगहों से घिरा हुआ ये शहर आपको काफी ज्यादा पसंद आएगा। मॉनसून में इस शहर की खूबसूरती भी बढ़ जाती है। 

एक्सप्लोर कर सकते हैं लोनावला

अगर आप चाहें तो बरसाती मौसम में लोनावला को एक्सप्लोर करने का प्लान भी बना सकते हैं। लोनावला में आपको गुफाओं से लेकर झील-झरनों तक, पर्वतों से लेकर हरियाली तक, बहुत कुछ देखने को मिलेगा। नेचर लवर्स को मॉनसून में लोनावला को एक्सप्लोर कर काफी ज्यादा सुकून मिल सकता है। भीड़भाड़ से दूर ये जगह टूरिस्ट्स को बेहतरीन अनुभव दे सकती है।

भारत में स्थित ये जगह मॉनसून में ज्यादा सुंदर लगती हैं। आपको भी कम से कम एक बार बरसाती मौसम में इन जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए जरूर जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें:

सावन में भारत के इन शिव मंदिरों में टेक आएं माथा, भोलेनाथ के भक्तों के बीच काफी ज्यादा प्रसिद्ध

हिमाचल प्रदेश की इस भूतिया जगह पर जाकर थर-थर कांप जाएंगे आप, होश उड़ा देने वाली रहस्यमयी कहानियां

पुरी के जगन्नाथ मंदिर तक कैसे पहुंचें? सड़क, रेल और हवाई मार्ग के जरिए बना सकते हैं प्लान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल