1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. तो ये है गोवा की सबसे ज्यादा डरावनी जगह, कहानी ऐसी कि उड़ जाएंगे आपके होश

तो ये है गोवा की सबसे ज्यादा डरावनी जगह, कहानी ऐसी कि उड़ जाएंगे आपके होश

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 26, 2024 08:13 pm IST,  Updated : Jul 26, 2024 08:13 pm IST

अगर आपको भी हॉन्टेड जगहों को एक्सप्लोर करने का शौक है तो आपको गोवा की इस जगह पर जाने का प्लान जरूर बनाना चाहिए। आइए थ्री किंग्‍स चर्च की रहस्यमयी कहानी के बारे में जानते हैं।

Haunted Place in Goa - India TV Hindi
Haunted Place in Goa Image Source : FREEPIK

क्या आपको भी एडवेंचर करना पसंद है? अगर हां, तो आपको भी गोवा की इस भूतिया जगह को एक्सप्लोर करने का प्लान जरूर बनाना चाहिए। गोवा में एक से बढ़कर एक घूमने की जगह हैं। लेकिन गोवा में कुछ ऐसी जगह भी हैं, जिनके रहस्यों के बारे में जानकर टूरिस्ट्स थर-थर कांपने पर मजबूर हो सकते हैं। आइए गोवा की ऐसी ही एक हॉन्टेड जगह के बारे में जानते हैं।

थ्री किंग्स चर्च 

गोवा में स्थित थ्री किंग्स चर्च का नाम गोवा की वन ऑफ द मोस्ट हॉन्टेड जगहों की लिस्ट में शामिल है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि थ्री किंग्स चर्च गोवा के कैजुअलिम गांव में स्थित है। माना जाता है कि इस चर्च में आत्मा भटकती है। अक्सर लोगों को इस जगह के आसपास अजीब सी वाइब फील होती है। इस चर्च के रहस्य की वजह से कई टूरिस्ट्स इस जगह पर जाने से बचते हैं।

क्या है इस जगह का इतिहास?

माना जाता है कि इस चर्च में एक राजा ने दो राजाओं की हत्या कर दी थी। दरअसल, जिस राजा ने कत्ल किया था, वो पूरे इलाके पर अपना कब्जा जमाना चाहता है। बताया जाता है कि जब हत्यारे राजा के ऊपर लोगों का गुस्सा फूटा तो उसने भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। लोगों का मानना है कि तभी से इस चर्च में तीन आत्माएं भटकती हैं। 

सुनाई देती है चिल्लाने की आवाज

कई टूरिस्ट्स को इस चर्च के पास किसी के चिल्लाने की आवाज सुनाई देती है। इस चर्च से आने वाले अजीबो-गरीब शोर की वजह से कई टूरिस्ट्स घबरा भी जाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस चर्च की रहस्यमयी कहानी के कारण इस जगह के आसपास दोपहर के बाद कोई भी नहीं जाता है। 

ये भी पढ़ें: 

हिमाचल प्रदेश की इस भूतिया जगह पर जाकर थर-थर कांप जाएंगे आप, होश उड़ा देने वाली रहस्यमयी कहानियां

उत्तराखंड के इस गांव को कहते हैं 'परियों का देश', रहस्यों से भरी है ये जगह

राजस्थान का सबसे ज्यादा रहस्यमयी किला, इस जगह को एक्सप्लोर करना हर किसी के बस की बात नहीं!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल