1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. भगवान कृष्ण के इस चमत्कारी मंदिर का हैरान कर देने वाला रहस्य, जन्माष्टमी से पहले जरूर टेक आएं माथा

भगवान कृष्ण के इस चमत्कारी मंदिर का हैरान कर देने वाला रहस्य, जन्माष्टमी से पहले जरूर टेक आएं माथा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 15, 2024 03:04 pm IST,  Updated : Aug 15, 2024 03:19 pm IST

अगर आप भी भगवान कृष्ण के भक्त हैं तो आपको कम से कम एक बार वृंदावन में स्थित इस मंदिर में जरूर जाना चाहिए। इस मंदिर के रहस्य के बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

भगवान कृष्ण का रहस्यमयी मंदिर- India TV Hindi
भगवान कृष्ण का रहस्यमयी मंदिर Image Source : FILE

क्या आप भी कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के किसी मंदिर में माथा टेकने जाने वाले हैं? अगर हां, तो आपको वृंदावन में स्थित इस मंदिर को एक्सप्लोर करने का प्लान जरूर बनाना चाहिए। वैसे तो वृंदावन में श्री कृष्ण के एक से बढ़कर एक मंदिर हैं लेकिन इस मंदिर के रहस्य की वजह से लोग यहां पर दर्शन करने के लिए उत्सुक हो जाते हैं। आप भी इस मंदिर के चमत्कारों के बारे में जानने के बाद इस जगह पर जल्द से जल्द जाने का प्लान बनाने की कोशिश में जुट जाएंगे। 

जरूर जाएं निधिवन मंदिर

माना जाता है कि निधिवन मंदिर में भगवान कृष्ण की झलक देखने को मिलती है। इस मंदिर में राधा और कृष्ण के दर्शन करने के लिए भक्तों की अच्छी खासी भीड़ नजर आती है। जन्माष्टमी के दौरान तो इस मंदिर की वाइब ही अलग होती है। मान्यता है कि श्री कृष्ण रात में गोपियों के साथ रास रचाने के लिए निधिवन के रंग महल में आते हैं। 

रहस्यमयी कहानी

निधिवन में शाम को आरती होने के बाद भक्तों के अंदर जाने पर रोक लगा दी जाती है। बताया जाता है कि जितने भी लोगों ने भगवान कृष्ण के रास को देखने की कोशिश की वो पागल हो गए और कुछ लोगों की तो मौत तक हो गई। यही वजह है कि रात में निधिवन में किसी को भी अंदर जाने की परमिशन नहीं दी जाती है। इसके अलावा भगवान कृष्ण को भोग में जो माखन मिश्री चढ़ाया जाता है वो अगली सुबह साफ मिलता है। 

कैसे पहुंचे वृंदावन?

अगर आप दिल्ली के आसपास रहते हैं तो आपके लिए वृंदावन तक का सफर तय करना बेहद आसान है। वृंदावन तक पहुंचने के लिए आपको ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च करने पड़ेंगे। आप अपनी सहूलियत के हिसाब से बस, ट्रेन या फिर कैब में वृंदावन जा सकते हैं। निधिवन मंदिर के अलावा आप वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर और गोवर्धन पर्वत को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 

मॉनसून में करना चाहते हैं एडवेंचर, तो भारत की इन जगहों को एक्सप्लोर करने का बनाएं प्लान, खूब करेंगे एंजॉय

लॉन्ग वीकेंड पर बनाएं इस पड़ोसी देश को एक्सप्लोर करने का प्लान, कम बजट में घूम आएंगे विदेश

उत्तराखंड में स्थित इस भूतिया जगह पर जाकर दिल में बस जाएगा डर, एक्सप्लोर करने में छूट जाएंगे पसीने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल