1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. इस नवरात्रि घूम आएं मूर्तियों का ये शहर, दुर्गा पूजा के लिए दुनियाभर में है फेमस

इस नवरात्रि घूम आएं मूर्तियों का ये शहर, दुर्गा पूजा के लिए दुनियाभर में है फेमस

 Published : Oct 16, 2023 07:50 am IST,  Updated : Oct 16, 2023 07:50 am IST

Navratri 2023: दुर्गा पूजा के लिए ये शहर बहुत फेमस रहा है। ऐसे में जानते हैं इस नवरात्रि आपको यहां क्यों घूमकर आना चाहिए और आप यहां क्या-क्या देख सकते हैं।

city of idols famous for its Durga Puja - India TV Hindi
city of idols famous for its Durga Puja Image Source : SOCIAL

Navratri 2023: दुर्गा पूजा, भारत के हर राज्य में अपने-अपने तरीके से मनाया जाता है। लेकिन, एस ऐसा शहर है जो कि इसके लिए फेमस है। यहां दुर्गा-पूजा से महीनेभर पहले ही तैयारिया शुरू हो जाती हैं। असल में ये पूरा शहर माता-दुर्गा की मूर्तियां बनाने में लग जाता है। यहां आपको शहर के किनारे पर तरह-तरह की मूर्तियां बनती नजर आ जाएंगी जिनमें मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों को आप देख सकते हैं। इसके अलावा भी यहां देखने और घूमने को बहुत कुछ है। तो, आइए, विस्तार से जानते हैं इस शहर के बारे में।

दुर्गा पूजा के लिए दुनियाभर में फेमस है मूर्तियों का ये शहर

हुगली नदी के किनारे बसे इस शहर का नाम हुगली (Hooghly) है जो कि मूर्तियों के शहर के नाम से फेमस है। इस शहर की खास बात ये है कि यहां आपको सालभर मूर्तिकार, मूर्तियां बनाते नजर आ जाएंगे। दुर्गा पूजा में ये काम बड़े लेवल पर होता है और पूरा शहर मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों और पंडालों से भर जाता है। इस समय आप यहां जगह-जगह घूमकर आ सकते हैं। आप सुबह से घूमना शुरू करेंगे और तमाम पंडालों में घूमते-घूमते शाम हो जाएगी। इसके बाद यहां आपको इस दौरान तरह-तरह के पकवान भी खाने को मिलेंगे।

places to visit in hooghly
Image Source : SOCIALplaces to visit in hooghly

हुगली शहर में घूमने की जगह-Places to visit in hooghly

1. तारकेश्वर मंदिर

तारकेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित एक प्राचीन मंदिर है और यहां नियमित रूप से बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु आते हैं। यह हुगली की उन जगहों में से एक है जो पूरे साल पर्यटकों से भरी रहती है। आप यहां आने पर इस जगह पर घूमकर भी आ सकते हैं। 

धारचूला से आदि कैलाश की पूरी यात्रा: बीच में क्या-क्या आता है, कितना समय लगेगा? जानें Travel Guide

2. श्री रामकृष्ण मठ

श्री रामकृष्ण मठ की स्थापना स्वामी विवेकानन्द ने की थी। इसे बेलूर मठ के नाम से भी जाना जाता है। यह स्थान गर्व से हुगली नदी के पश्चिमी तट पर स्थित है और इसे भारत की धार्मिक एकता का सबसे सुंदर उदाहरण कहा जा सकता है। इस जगह का सबसे आकर्षक हिस्सा इसकी शानदार वास्तुकला है जिसने हिंदू पौराणिक कथाओं और प्राचीन इस्लामी परंपराओं की छाप मिलेगी।

अपनाएं ये स्मार्ट तरीका, आसानी से हो जाएंगे अर्धकुवारी के दर्शन; नहीं करना पड़ेगा 15 से 30 घंटे का इंतजार

3. हंगसेवरी मंदिर

हंगसेवरी मंदिर हुगली के निकटवर्ती गांव बंसबरिया में स्थित है और मां काली को समर्पित है। यह मंदिर अपनी लुभावनी भारतीय वास्तुकला और धार्मिक महत्व के लिए गौरवशाली रूप से जाना जाता है। हंगसेवरी मंदिर में लगभग 14 मीनारें हैं जो अपने कमल के आकार के शिखर के लिए लोकप्रिय हैं। तो, इस बार समय निकालें और हुगली नदी घूमकर आ जाएं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल