1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. होमवर्क के तनाव में छात्र ने स्कूल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, जानें फिर क्या हुआ

होमवर्क के तनाव में छात्र ने स्कूल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, जानें फिर क्या हुआ

 Published : Jan 05, 2024 08:39 pm IST,  Updated : Jan 05, 2024 08:42 pm IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में होमवर्क करने के तनाव में आकर एक छात्र ने खुदकुशी करने की कोशिश की हालांकि उसकी जान बच गई। स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदने की वजह से उसे चोटें आई हैं।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FILE

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में होमवर्क पूरा न कर पाने के तनाव से गुजर रहे 13 वर्षीय छात्र ने विद्यालय की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विद्यालय की इमारत से छात्र के छलांग लगाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। परदेशीपुरा पुलिस थाने के प्रभारी पंकज द्विवेदी ने बताया कि कक्षा सात के छात्र ने अपने बयान में बताया कि वह होमवर्क पूरा न कर पाने से तनाव में था और इस कारण पिछले 10 दिन से विद्यालय नहीं जा रहा था।

स्कूल जाने के बहाने बगीचे में बैठता था छात्र

उन्होंने बताया, "विद्यालय जाने के नाम पर छात्र रोज घर से निकलता था और एक बगीचे में जाकर बैठ जाता था। विद्यालय की छुट्टी के वक्त वह दोबारा घर पहुंच जाता था।" थाना प्रभारी ने बताया कि छात्र की अनुपस्थिति के बारे में जब विद्यालय प्रबंधन ने उसके परिजनों को जानकारी दी, तो वे बृहस्पतिवार को विद्यालय पहुंचे । उन्होंने बताया, "छात्र के पिता बृहस्पतिवार को उसके विद्यालय आने वाले थे, लेकिन इससे पहले कि वह विद्यालय आते, पोल खुलने के बाद घबराए छात्र ने विद्यालय की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

छात्र को चोंटे आई

द्विवेदी ने बताया कि छात्र के दोनों पैरों में चोट आई है और एक निजी अस्पताल में इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हो रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि विद्यालय भवन से छात्र के छलांग लगाने की घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। फिलहाल छात्र को आगे से इस तरह नहीं करने को कहा गया है। साथ ही स्कूल प्रबंधन को भी होमवर्क पर प्रेशन न बनाने की अपील की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।