1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. फ्री फायर गेम में हार गया था आठवीं क्लास का छात्र, 13 साल की उम्र में लगा ली फांसी

फ्री फायर गेम में हार गया था आठवीं क्लास का छात्र, 13 साल की उम्र में लगा ली फांसी

 Published : Aug 01, 2025 03:51 pm IST,  Updated : Aug 01, 2025 04:14 pm IST

इंदौर में आठवीं क्लास के एक छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक फ्री फायर गेम में 2800 रुपये हार गया था। इसकी वजह से उसने यह कदम उठाया।

छात्र का घर, जहां पर उसने सुसाइड किया- India TV Hindi
छात्र का घर, जहां पर उसने सुसाइड किया Image Source : REPORTER INPUT

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्म दिवस के दो दिन एक छात्र ने सुसाइड कर लिया। इस घटना ने हर किसी को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, इंदौर में एक 13 वर्षीय छात्र ने गुरुवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में पता चला है कि छात्र ऑनलाइन फ्री फायर गेम में 2800 रुपये हार गया था। उसे डर था कि उसके घरवाले नाराज़ होकर उसे सज़ा देंगे।

मृतक की पहचान एमआईजी इलाके के अनुराग नगर में रहने वाले छात्र अकालंक जैन (13 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके दादा ने उसे सबसे पहले फंदे पर लटका देखा। परिजनों ने तुरंत बेटे को नीचे उतारा और डीएनएस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी।

मां के क्रेडिट कार्ड से खेलता था गेम

बताया जा रहा है कि छात्र को मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेलने की लत थी। इसकी वजह से वह 2800 रुपये हार गया था। वह मां के क्रेडिट कार्ड से गेम खेलता था। घटना के दौरान उसके कमरे में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। 

छात्र के पास था बिना सिम वाला मोबाइल

पुलिस के अनुसार, छात्र के पास बिना सिम वाला एक मोबाइल था, जो वाई-फाई से जुड़ा था। उसने अपनी मां के डेबिट कार्ड को गेमिंग आईडी से लिंक कर रखा था, जिसके ज़रिए पैसों का लेन-देन होता था। मां के क्रेडिट कार्ड से 2800 रुपये डेबिट हो गया था। अकलंक ने इसकी जानकारी मां को भी दी थी। बच्चे को डर था कि पिता अंकेश जैन उसे डाटेंगे। इसी डर के कारण बच्चे ने फांसी लगा ली।

छात्र एक निजी स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता अंकेश जैन ऑटो पार्ट्स व्यवसायी हैं, जिनकी छोटी ग्वालटोली और देवास नाका पर दुकानें हैं। परिवार में उसका एक छोटा भाई भी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया गया है।

 

रिपोर्ट- भारत पाटिल, इंदौर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।