1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. आधी रात जज के सरकारी आवास पर हुआ पथराव, गालियां देकर जान से मारने की दी गई धमकी

आधी रात जज के सरकारी आवास पर हुआ पथराव, गालियां देकर जान से मारने की दी गई धमकी

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 26, 2025 07:55 am IST,  Updated : Oct 26, 2025 07:55 am IST

कुछ अज्ञात लोगों ने न्यायिक मजिस्ट्रेट अमनदीप सिंह चावड़ा के आधिकारिक आवास पर आधी रात को पथराव किया और उनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PIXABAY.COM

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के भालूमाडा में शुक्रवार देर रात कुछ अज्ञात लोगों के एक समूह ने न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) अमनदीप सिंह चावड़ा के आधिकारिक आवास पर पथराव किया और उनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इसके साथ ही, जज और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

आधी रात को घर पर हुआ हमला

पुलिस अधीक्षक (SP) मोतीउर रहमान ने शनिवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह वारदात जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर भालूमाडा में देर रात लगभग 12:30 बजे हुई। न्यायिक मजिस्ट्रेट अमनदीप सिंह चावड़ा ने भालूमाडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह और उनका परिवार सरकारी आवास में सो रहे थे, तभी लोगों के एक समूह ने उन्हें गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। हमलावरों ने घर के आंगन में पथराव करने से पहले संपत्ति, जिसमें गेट पर लगा लैंप और लोहे के फिक्स्चर शामिल थे, को भी नुकसान पहुंचाया। शिकायत के अनुसार, जैसे ही न्यायाधीश घर से बाहर निकले, हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

इन धाराओं में दर्ज किया गया मामला

पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 224 (लोक सेवक को चोट पहुंचाने की धमकी), 296 (अश्लील कृत्य और गाने), 324 (शरारत), 331 (6) (घर में घुसने या तोड़फोड़ करने), 333 (चोट पहुंचाने की तैयारी के साथ घर में घुसना), 351 (3) (जान से मारने की धमकी, गंभीर चोट या आग से संपत्ति को नष्ट करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और वे इस बात की भी जांच करेंगे कि क्या हमला किसी हालिया आदेश से जुड़ा था, जिसमें मजिस्ट्रेट ने किसी आरोपी की जमानत याचिका खारिज की हो। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ 'खुले युद्ध' की दी धमकी! जानिए इस्तांबुल शांति वार्ता को लेकर क्या बोले पाक रक्षा मंत्री?

दिल्ली में 'गलाघोंटू गैंग' का बदमाश एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, डोमिनोज डिलीवरी बॉय को बनाया था निशाना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।