1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. बागेश्वर धाम में आज दीक्षा दरबार, पीली तौलिया, नारियल, हल्दी-चावल लेकर जुटे भक्त

बागेश्वर धाम में आज दीक्षा दरबार, पीली तौलिया, नारियल, हल्दी-चावल लेकर जुटे भक्त

 Reported By: Anurag Amitabh @anuragamitabh
 Published : Feb 17, 2023 12:11 pm IST,  Updated : Feb 17, 2023 01:49 pm IST

बता दें कि बागेश्वर धाम में इन दिनोंआस्था का महाकुंभ लगा है। सैकड़ों साधु संत और लाखों भक्त बागेश्वर धाम पहुंचे हैं।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री- India TV Hindi
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री Image Source : फाइळ

मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में आज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में दीक्षा दरबार लगा है। यहां भक्तों को सन्यासी बाबा और बागेश्वर बालाजी की साधना की दीक्षा दी जाएगी। देश के तमाम हिस्सों से भक्तों को पीली तौलिया, नारियल, हल्दी-चावल और एक लोटा जल लेकर बुलाया गया है। छतरपुर बस स्टैंड पर प्रदेश के तमाम हिस्सों से आ रही बसों के यात्रियों को बागेश्वर धाम जाने के लिए ऑटो पकड़ते हुए देखा जा रहा है। ऑटो स्टैंड पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी लोग दीक्षा लेने और साधना के लिए बागेश्वर धाम जा रहे हैं। भक्तों के हाथों में तौलिया और बाबा की बताई हुए तमाम चीजें हैं। लोग पीले कपड़े पहनकर बागेश्वर धाम पहुंच रहे हैं। इस मौके पर ऑटो वालों की भी खूब कमाई हो रही है। हर रोज यहां करीब 2 लाख लोग आ रहे हैं।

बता दें कि बागेश्वर धाम में इन दिनोंआस्था का महाकुंभ लगा है। सैकड़ों साधु संत और लाखों भक्त बागेश्वर धाम पहुंचे हैं। इस साल महाशिवरात्रि (18 फरवरी 2023) पर इन 125 कन्याओं का विवाह होना है। 19 फरवरी तक चलने वाले समागम में देशभर से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर बागेश्वर धाम पहुंच रहे हैं। इससे पहले कल पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण भी पहुंचे था। उन्होंने कहा कि धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री सनातनियों का चेहरा बनकर उभरे हैं। सनातनी के ऊपर सवाल नहीं हो सकता और जो सनातन नहीं है उस पर सवाल होगा। 

इस बीच पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बुधवार को एक बार फिर सनातन विरोधियों को खुला चैलेंज दे दिया है। बागेश्वर महाराज ने कहा है कि जो लोग उन्हें ढोंगी कहते हैं वो आकर एक बार मुकाबला करके दिखाएं, सनातन का झंडा बुलंद होकर रहेगा।

बागेश्वर धाम में दर्शन के लिए लोगों की भीड़ इतनी उमड़ रही है कि सारे इंतजाम विफल साबित हो रहे हैं। लोग पंडालों में ही रात गुजार रहे हैं। वहीं लोगों की आनेवाली भीड़ से सारे रास्ते जाम हो जा रहे हैं। जिन ट्रेनों का स्टॉपेज दुलरियागंज स्टेशन पर नहीं है, उसे भी श्रद्धालु चेन पुलिंग करके रोक रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

'ओवैसी के मुंह से निकलता है जहर, जिन्ना चले गए लेकिन कई वारिस बचे हैं', जानें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने और क्या कहा

स्कूटी के VVIP नंबर के लिए लगाई एक करोड़ रुपए से अधिक की बोली, जानिए क्या है वो खास Number?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।